Police Constable Recruitment 2022 : 12वीं पास के लिए पुलिस हेड कांस्‍टेबल पदों पर बंपर वैकेंसी

Police Constable Recruitment 2022 : 12वीं पास के लिए पुलिस हेड कांस्‍टेबल पदों पर बंपर वैकेंसी Delhi Police Constable Recruitment 2022 Bumper Vacancy for 12th Pass Police Head Constable Posts vkj

Police Constable Recruitment 2022 : 12वीं पास के लिए पुलिस हेड कांस्‍टेबल पदों पर बंपर वैकेंसी

Delhi Police Constable Recruitment 2022: कर्मचारी चयन आयोग ने दिल्‍ली पुलिस हेड कांस्‍टेबल के लिए आवेदन फॉर्म जारी कर दिए हैं और इसके साथ ही पदों पर आवेदन प्रक्र‍िया भी शुरू हो गई है। बता दें कि एसएससी ने महिला और पुरुष, दोनों उम्‍मीदवारों के लिए नोटिफिकेशन जारी किए हैं। नोटिफिकेशन के अनुसार दिल्‍ली पुलिस में हेड कांस्‍टेबल (Delhi Police Constable Recruitment 2022) के कुल 835 पदों पर नियुक्‍त‍ियां होंगी। जिसमें पुरुष उम्‍मीदवारों के लिए 559 पद और महिलाओं के लिए 276 पद शामिल हैं।

ऐसे करे आवेदन

पुलिस हेड कांस्टेबल (Delhi Police Constable Recruitment 2022) पदों पर आवेदन करने के लिए उम्‍मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in और delhipolice.gov.in पर जाना होगा। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार आवेदन करने की आखिरी तारीख 16 जून है और भर्ती परीक्षा का आयोजन सितंबर 2022 में होगा। दिल्‍ली पुलिस भर्ती (Delhi Police Constable Recruitment 2022) परीक्षा कंप्‍यूटर आधारित होगी। परीक्षा हिन्‍दी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में दी जा सकती है।

बता दें कि दिल्‍ली पुलिस हेड कांस्‍टेबल भर्ती (Delhi Police Constable Recruitment 2022) परीक्षा का आयोजन पूरे देश में होगा। हालांकि यह रजिस्‍ट्रेशन की संख्‍या पर भी निर्भर करता है। लिख‍ित परीक्षा में क्‍वालिफाई करने वाले उम्‍मीदवारों को फिजिकल एंड्योरेंस एंड मेजरमेंट टेस्‍ट के लिए बुलाया जाएगा। PE और MT का आयोजन दिल्‍ली पुलिस करेगी।

शैक्षण‍िक योग्‍यता

किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना चाहिए।
कंप्यूटर का ज्ञान होना भी चाहिए।
कैंडिडेट की टाइपिंग स्पीड इंग्लिश में 30 वर्ड प्रति मिनट और हिंदी में 25 वर्ड प्रति मिनट होना चाहिए।

उम्र सीमा

18 साल से 25 साल के उम्‍मीदवार इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। उम्‍मीदवार का जन्म 02-01-1997 से पहले और 01-01-2004 के बाद का नहीं होना चाहिए। SC व ST कैंडिडेट को एज में 5 साल और ओबीसी कैंडीडेट को 3 साल की छूट दी जाएगी।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article