Advertisment

दिल्ली : बलात्कार, आपराधिक धमकी देने के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार

author-image
Bhasha
देश में रविवार तक कुल 2,24,301 लाभार्थियों को कोविड-19 का टीका लगाया गया: सरकार

नयी दिल्ली, 11 जनवरी (भाषा) दक्षिण दिल्ली के आया नगर में शादी का झांसा देकर महिला से बलात्कार करने के आरोप में 45 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। यह जानकारी सोमवार को पुलिस ने दी।

Advertisment

उन्होंने बताया कि घिटोरनी गांव का रहने वाला आरोपी दिल्ली में एक सरकारी संस्थान में चपरासी है।

उन्होंने कहा कि 35 वर्षीय महिला ने नौ जनवरी को पुलिस में मामला दर्ज कराया।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि लिखित शिकायत में उसने कहा कि 2015 में उसके पति की मौत हो गई जिसके बाद वह आरोपी के संपर्क में आई। उसने उससे कथित तौर पर कहा कि उसका भी तलाक हो चुका है और महिला से विवाह करने का वादा कर आरोपी ने उससे शारीरिक संबंध बनाए।

Advertisment

महिला को जब पता चला कि वह शादीशुदा है और अपनी पत्नी एवं बच्चों के साथ रहता है तो उसने इस बारे में उससे पूछा। अधिकारी ने बताया कि व्यक्ति ने उसे कथित तौर पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी।

पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) अतुल कुमार ठाकुर ने कहा कि भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (बलात्कार) और 506 (आपराधिक धमकी) के तहत उस पर फतेहपुर बेरी थाने में मामला दर्ज किया गया।

अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने खुद को तलाकशुदा बताकर शादी के बहाने महिला से शारीरिक संबंध बनाए।

Advertisment

उन्होंने कहा कि आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है और आगे की जांच जारी है।

भाषा नीरज नीरज पवनेश

पवनेश

Advertisment
चैनल से जुड़ें