/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/07/shr.jpg)
Delhi Pandav Nagar Murder: राजधानी में श्रद्धा मर्डर जैसे अंजन दास मर्डर केस में बड़ा खुलासा सीबीआई ने किया है जहां पर इस हत्याकांड को एक मां-बेटे ने मिलकर किया है। बताया जा रहा है कि, महिला का मृतक तीसरा पति था जिसमें महिला ने अपने बेटे यानि की मृतक के सौतेले बेटे के साथ मिलकर वारदात की। इस मामले में क्राइम ब्रांच ने एक महिला और उसके बेटे को गिरफ्तार किया है और बताया जा रहा है कि बेटे ने माँ के साथ मिलकर पिता की हत्या का अंजाम दिया और फिर शव को काट कर फ्रीज में रख दिया। जिसे कई इलाकों में फेंका है।
सीबीआई ने किया खुलासा
आपको बताते चले कि, दिल्ली पुलिस अपराध शाखा के स्पेशल सीपी रवींद्र यादव ने जैसा कि, बताया महिला आरोपी पूनम और बेटे दीपक को उसके पति अंजन दास की त्रिलोकपुरी स्थित आवास पर हत्या करने और उसके शव को काटकर पास की जमीन में फेंकने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। बताया कि, अंजन दास लिफ्ट ऑपरेटर था जो पूनम और उसके बेटे दीपक के साथ रहता था। दीपक अंजन दास का असली पुत्र नहीं था। पूनम का सुखदेव से विवाह हुआ, जो दिल्ली आ गया। जब पूनम सुखदेव को ढूंढने दिल्ली आई तो उसे कल्लू मिला जिससे पूनम को 3 बच्चे हुए।
जानें क्या है पूरी वारदात
आपको बताते चलें कि, राजधानी के ईस्ट इलाके में हत्या की वारदात को अंजाम दिया था जिसमें मृतक अंजन दास की हत्या कर उनके शव को दिल्ली के अलग-अलग स्थानों पर फेंका गया था जिसमें मृतक की पत्नी और बेटा आरोपी पाए गए है। जिन्होंने नशे की गोलिया खिलाकर हत्या को अंजाम दिया। जिसके बाद लाश को एक घर मे रोज काटकर उसे फ्रिज में रखा जाता था. जिसके बाद रोजाना शव के टुकड़ों को पाडंव नगर और ईस्ट दिल्ली के अलग अलग इलाको में फेंका।
[video width="468" height="270" mp4="https://bansalnews.com/wp-content/uploads/2022/11/v5lhEzJ2TcGTABvT.mp4"][/video]
हत्याकांड की वजह
आपको बताते चलें कि, मृतक की मौत के पीछे अवैध संबंध का भी शक जताया जा रहा है और क्राइम ब्रांच की टीम ने आरोपी मां-बटे पूनम और दीपक को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने आगे की कार्रवाई करते हुए दोपहर एक बजे प्रेस कॉनफ्रेंस करके पूरी जानकारी देने की बात कही है।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us