Delhi News: दिल्ली के मदरसे में नाबालिग लड़के से यौन शोषण, आरोपी उलेमा गिरफ्तार

Delhi News: दिल्ली के मदरसे में नाबालिग लड़के से यौन शोषण, आरोपी उलेमा गिरफ्तार

Delhi News: दिल्ली के सराय रोहिल्ला इलाके में एक 12 साल के बच्चे का यौन शोषण करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि उत्तरी दिल्ली के रोहिल्ला इलाके में एक मदरसे में शिक्षक ने 12 साल के एक लड़के को कथित तौर पर बेहोश कर बार-बार यौन यौन शोषण किया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक इस सिलसिले में आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़ित लड़के के माता-पिता की ओर से दर्ज कराई गई एक शिकायत के अनुसार वह पिछले साल अगस्त से मदरसे में पढ़ रहा था और आरोपी शिक्षक ने बहला-फुसलाकर कई बार बेहोश कर उसका यौन शोषण किया। पुलिस ने बताया कि आरोपी को उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि 14 दिसंबर को सराय रोहिल्ला पुलिस स्टेशन में धारा 377 (अप्राकृतिक अपराध) और 506 (आपराधिक धमकी) के साथ 6 यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

चल क्या रहा है ये?

वहीं दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने कहा कि, दिल्ली सराय रोहिला इलाक़े के एक मदरसे में 12 साल के बच्चे को नशा करवाके कई बार उसके साथ बार बार बलात्कार किया गया। महिलाएँ, लड़कियाँ बच्चियां क्या छोटे बच्चे भी सुरक्षित नहीं है। चल क्या रहा है ये?

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article