Delhi New Lieutenant Governor: अब राजधानी के 22वें उपराज्यपाल होगें विनय कुमार सक्सेना, जानें अपडेट

Delhi New Lieutenant Governor: इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है जहां पर दिल्ली के 22वें उपराज्यपाल के रूप में आज विनय कुमार सक्सेना (Vinay Kumar Saxena) ने शपथ ली है। इस खास मौके पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल मौजूद रहे।
शपथ ग्रहण कार्यक्रम का हुआ आयोजन
आपको बताते चलें कि, राजपुर रोड स्थित राजनिवास में आज गुरूवार को बड़े समारोह का आयोजन किया गया। जहां पर आज सुबह करीब 11 बजे सक्सेना ने अपने पद की शपथ ली। बताते चलें कि, दिल्ली के पूर्व एलजी अनिल बैजल ने किसी कारण से इस्तीफा दे दिया था जिसके बाद नए उपराज्यपाल का चयन हुआ है। इस मौके पर मुख्यमंत्री समेत दिल्ली कैबिनेट, विधानसभा अध्यक्ष, मुख्य सचिव, दिल्ली के सभी सांसद और राज्यसभा सदस्यों सहित प्रमुख नौकरशाह मौजूद रहे। जहां पर बताया जा रहा है कि, उनका संबंध कॉरपोरेट जगत से है।
दिल्ली: विनय कुमार सक्सेना ने दिल्ली के उपराज्यपाल के रूप में शपथ ली। pic.twitter.com/bWRhy9l4hX
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 26, 2022
जानें उपराज्यपाल सक्सेना के बारे में
आपको बताते चलें कि, नए उपराज्यपाल विनय सक्सेना शिक्षित और प्रतिष्ठित कायस्थ परिवार में जन्मे है जहां पर उनका जन्म 23 मार्च 1958 में हुआ था। अपनी पढ़ाई कानपुर विश्वविद्यालय से पूरी की है। 1991 में नॉन प्रॉफिटेबल सामाजिक संगठन नेशनल काउंसिल फॉर सिविल लिबर्टीज की स्थापना की। उनके करियर की जानकारी देते चले तो, वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) की शासी परिषद के सदस्य के रूप में नामित किया गया था। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय से भी संबंधित रहे है।
0 Comments