Delhi Murder Case: छेड़छाड़ का विरोध करना भाई पर पड़ा भारी ! चाकू घोंपकर उतारा मौत के घाट

Delhi Murder Case: छेड़छाड़ का विरोध करना भाई पर पड़ा भारी ! चाकू घोंपकर उतारा मौत के घाट

नई दिल्ली।Delhi Murder Case आपराधिक घटनाओं का सिलसिला जहां पर जारी है वही पर इस वक्त की सनसनी खेज वारदात सामने आई है जहां पर बहन के साथ छेड़छाड़ का विरोध करने पर भाई की हत्या कर दी गई। हत्या के आरोप में दो किशोरों को गिरफ्तार किया गया है।

जानें क्या है वारदात

आपको बताते चलें कि, यह घटना शुक्रवार रात की बताई जा रही है जहां पर मृतक के परिजनों के अनुसार करीब एक हफ्ते पहले उनकी बेटी के साथ छोड़छाड़ करने वालों का उसने विरोध किया था। इस दौरान बात इतनी बिगड़ गई थी कि नौबत हाथापाई तक जा पहुंची थी। बताया जा रहा आरोपियों ने वारदात को अंजाम देने की बड़ी योजना बना ली थी।

सीसीटीवी कैमरे में कैद घटना 

आपको बताते चलें कि, इस घटना में पुलिस ने बताया कि, आरोपियों ने लड़के पर उसके घर के पास ही चाकू से हमला किया, जिसमें उसकी मौत हो गई। घटना वहीं पास में ही लगे एक सीटीवीवी कैमरे में कैद हो गई।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article