/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/07/Navendu-PSD-Recovered-47-2.jpg)
नई दिल्ली। Delhi Murder Case इस वक्त की बड़ी खबर राजधानी दिल्ली के शाहबाद इलाके से सामने आ रही है जहां पर हत्याकांड के आरोपी साहिल ने पुलिस के सामने अपना जुर्म कबूल लिया है। इतना ही नहीं कहा कि-अपने इस घिनौने काम का उसे कोई पछतावा नहीं है।
लड़की ने छोड़ा था साथ
आपको बताते चले कि,आरोपी साहिल ने खुलासा करते हुए कहा कि, उसने बताया कि कई दिनों से लड़की उसे नजरअंदाज कर रही थी। इस वजह से झगड़े के बाद उसने लड़की को मौत के घाट उतारने की ठान ली थी।
पढे़ें ये खबर भी-
Delhi Girl Murder Case: लड़की की जान लेने वाला आरोपी बुलंदशहर से गिरफ्तार, आगे क्या होगी कार्रवाई
हत्या के बाद रिठाला गया था आरोपी
यहां पर आरोपी ने पुलिस के सामने खुलासा करते हुए कहा कि, हत्या के बाद वह रिठाला गया था, जहां उसने हत्या में प्रयोग किए गए चाकू को छिपाया. इसके बाद साहिल बुलंदशहर गया. बुलंदशहर पहुंचने के लिए उसने दो बार बस बदली थी। वहीं पर पुलिस सूत्रों के मुताबिक हत्या के बाद साहिल ने अपना फोन बंद कर दिया था, जिसे बरामद कर लिया गया है। वहीं पर आरोपी साहिल को लेकर यह भी खुलासा हुआ है कि, उसकी कई लड़कियों से दोस्ती थी. साहिल एक साथ कई लड़कियों के साथ रिलेशन में था। जिसकी जानकारी पीड़िता को लग गई थी इसलिए वह उससे अलग होने लगी थी।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us