Delhi Metro Violet Line: मेट्रो यात्रियों को हुई बड़ी असुविधा, कुछ घंटों में बहाल हुई सेवाएं

नयी दिल्ली। Delhi Metro Violet Line दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने कहा कि दिल्ली मेट्रो की वायलेट लाइन के बड़कल मोड़ स्टेशन पर एक यात्री के पटरियों पर उतरने से शुक्रवार को सेवाओं में देरी हुई। डीएमआरसी की वायलेट लाइन दिल्ली में कश्मीरी गेट और हरियाणा में राजा नाहर सिंह (बल्लभगढ़) को जोड़ती है।
डीएमआरसी ने किया ट्वीट
डीएमआरसी ने ट्वीट किया, ‘‘बड़कल मोड़ पर एक यात्री के पटरी पर उतरने के कारण बदरपुर बॉर्डर से राजा नाहर सिंह (बल्लभगढ़) तक सेवाओं में देरी। अन्य सभी लाइन पर सेवाएं सामान्य हैं।’’ डीएमआरसी और दिल्ली पुलिस से अभी विस्तृत जानकारी नहीं मिल पाई है। गौरतलब है कि चार जुलाई को दिल्ली मेट्रो की येलो लाइन पर जोर बाग स्टेशन पर चलती ट्रेन के आगे कूद जाने से एक महिला की मौत हो गई थी।
Violet Line Update
Delay in services from Badarpur Border to Raja Nahar Singh (Ballabgarh) due to a passenger on track at Badkal Mor.
Normal service on all other lines.
— Delhi Metro Rail Corporation I कृपया मास्क पहनें😷 (@OfficialDMRC) July 8, 2022
0 Comments