Delhi Metro Technical Error: डेढ़ घंटे तक प्रभावित रही ब्लू लाइन, यात्रियों को हुई असुविधा

नई दिल्ली। Delhi Metro Technical Error दिल्ली मेट्रो की ब्लू लाइन पर बृहस्पतिवार सुबह तकनीकी खराबी के कारण सेवाओं में विलंब हुआ। सूत्रों ने यह जानकारी दी।
जानें क्या है ब्लू लाइन
ब्लू लाइन दिल्ली के द्वारका सेक्टर-21 को नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी/वैशाली से जोड़ती है। ब्लू लाइन पर यात्रियों को तीन दिन पहले भी कठिनाई का सामना करना पड़ा था, जब तकनीकी खराबी के कारण इस लाइन पर सेवाएं लगभग डेढ़ घंटे तक प्रभावित रहीं थीं। दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने बृहस्पतिवार को ट्विटर पर यात्रियों को सतर्क किया।
द्वारका सेक्टर 21 और नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी/वैशाली के बीच
सर्विस में देरी है। अन्य सभी लाइनों पर सामान्य सेवा जारी है: दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन, दिल्ली pic.twitter.com/UieI3EfyPy— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 9, 2022
दिल्ली मेट्रो ने किया ट्वीट
उसने ट्वीट किया, ‘‘ ब्लू लाइन संबंधी जानकारी- द्वारका सेक्टर 21 और नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी/वैशाली के बीच सेवाओं में विलंब। अन्य सभी लाइन पर सेवाएं सामान्य हैं।’’ सूत्रों ने बताया कि ओएचई (ओवरहेड उपकरण) में कुछ समस्या के कारण सेवाएं प्रभावित हुई हैं। अधिक विवरण की प्रतीक्षा है।
यमुना बैंक और इंद्रप्रस्थ के बीच ओवरहेड इलेक्ट्रिक तार क्षतिग्रस्त होने के कारण सर्विस में देरी हुई। मरम्मत का काम जारी है: DMRC, दिल्ली https://t.co/AlxuPncS8W pic.twitter.com/5f93ro4TI8
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 9, 2022
0 Comments