Delhi Metro Most Wanted: मेट्रो कोच में अश्लील हरकत करता युवक बना मोस्ट वांटेड अपराधी, तस्वीर की जारी

एक युवक का वीडियो वायरल हुआ था जो कोच के अंदर मोबाइल से देखकर अश्लील हरकत कर रहा था। इस मामले में बड़ा एक्शन आया है युवक को पुलिस ने मोस्ट वांटेड घोषित करते हुए उसकी तस्वीर जारी की है।

Delhi Metro Most Wanted: मेट्रो कोच में अश्लील हरकत करता युवक बना मोस्ट वांटेड अपराधी, तस्वीर की जारी

नई दिल्ली Delhi Metro Most Wanted राजधानी की लाइफलाइन मेट्रो के कोच में पिछले दिनों एक युवक का वीडियो वायरल हुआ था जो कोच के अंदर मोबाइल से देखकर अश्लील हरकत कर रहा था। इस मामले में बड़ा एक्शन आया है युवक को पुलिस ने मोस्ट वांटेड घोषित करते हुए उसकी तस्वीर जारी की है। जहां पर जानकारी देने वाली पहचान गुप्त रखी जाएगी।

जानिए क्या कहा दिल्ली पुलिस ने 

यहां पर इस मामले पर राजधानी की दिल्ली पुलिस ने ट्वीट जारी किया है जिसमें कहा कि, ‘यह आदमी दिल्ली मेट्रो में अश्लील हरकत कर रहा था और अब वह एफआईआर नंबर 02/23 पीएस आईजीआईए मेट्रो में वांछित है. कृपया IGIA मेट्रो के एसएचओ या पुलिस हेल्पलाइन पर सूचिन करें. सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी, दिल्ली पुलिस की मदद करें. धन्यवाद.’

शख्स का वीडियो हुआ था वायरल

आपको बताते चले कि, दिल्ली महिला आयोग ने मेट्रो ट्रेन में अश्लील हरकत करते हुए एक शख्स का वीडियो वायरल होने के संबंध में शहर की पुलिस को नोटिस जारी किया था. आयोग ने कहा कि एक वायरल वीडियो सामने आया है, जिसमें एक शख्स को दिल्ली मेट्रो में बेशर्मी से अश्लील हरकत करते हुए देखा जा सकता है. यह बहुत ही गंभीर मामला है। इसके अलावा भी दिल्ली मेट्रो से इस प्रकार के मामले सामने आ चुके है।

दिल्ली पुलिस ने शुरू की कड़ी निगरानी

यहां पर इस प्रकार की घटना सामने के बाद अब दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने मेट्रो के कोच में पेट्रोलिंग करने के लिए फ्लाइंग स्क्वॉड तैनात करने का फैसला किया है जिसमें पुलिस और सीआईएसएफ के जवानों को शामिल किया जाएगा. पेट्रोलिंग करने वाले जवान सिविल ड्रेस में भी हो सकते हैं. ये लोगों पर नजर रखने के लिए खुद मेट्रो में सफर करेंगे।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article