Delhi MCD Election 2022: चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की कार्टून श्रृंखला, जानें पूरी खबर

Delhi MCD Election 2022:  चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की कार्टून श्रृंखला, जानें पूरी खबर

नई दिल्ली।  Delhi MCD Election 2022 भाजपा ने दिल्ली नगर निगम चुनाव से एक सप्ताह पहले रविवार को एक कार्टून श्रृंखला ‘‘दिल्ली का लड़का’’ जारी की, जिसका मकसद अरविंद केजरीवाल सरकार की ‘‘विफलताओं को उजागर’’ करना है।

भाजपा चुनाव समिति ने कही बात

भाजपा की एमसीडी चुनाव प्रचार समिति के संयोजक आशीष सूद ने कहा, ‘‘आप सरकार के पैसे देकर चलाए जा रहे अभियान की तुलना में, यह रचनात्मक कार्टून भाजपा द्वारा शासित नगर निगमों के काम से लोगों को अवगत कराएगा और केजरीवाल के दुष्प्रचार को उजागर करेगा।’’ उन्होंने कहा कि भाजपा इस कार्टून श्रृंखला को विभिन्न सोशल मीडिया मंचों पर साझा करेगी।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article