Delhi MCD Election 2022: चुनाव के लिए BJP ने जारी किया संकल्प पत्र ! डिजिटल होगा नगर निगम

Delhi MCD Election 2022: चुनाव के लिए BJP ने जारी किया संकल्प पत्र ! डिजिटल होगा नगर निगम

Delhi MCD Election 2022: दिसंबर में होने वाले दिल्ली नगर निगम के चुनाव को लेकर बड़ी अपडेट सामने आ रही है जहां पर आज भाजपा ने नगर निगम चुनाव के लिए घोषणापत्र जारी कर दिया है जिसमें बीजेपी ने निगम की सुविधाएं मोबाइल और डिजिटल माध्यम से दिए जाने के साथ सरकार बनने पर 100 दिन के अंदर एमसीडी एप पर सभी जानकारी देने की बात कही है।

जानें कौन रहा मौजूद

आपको बताते चलें कि, बीजेपी के संकल्प पत्र प्रस्तुतिकरण के दौरान केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, दिल्ली बीजेपी प्रभारी बैजयंत पांडा, दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष आदेश गुप्ता, दिल्ली के सांसद रमेश बिधूड़ी, हर्षवर्धन, हंस राज हंस और प्रवेश वर्मा मौजूद रहे। जहां पर संकल्प पत्र में पर्यावरण सुरक्षा के लिए दिल्ली को हरा-भरा बनाने का वादा किया है।

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल का बयान

आज से 8 साल पहले जो सरकार बनी थी वो लगभग हर वादे पर फेल निकली। आज आम आदमी पार्टी रिश्वतखोरी में सीटें बांट रही हैं। दिल्ली सरकार ने अपनी सभी संवैधानिक कर्तव्यों को नजरअंदाज किया है। उनका करीब 70,000 करोड़ का बजट कहां जाता है ये एक बड़ा रहस्य है।

12 सूत्री घोषणापत्र

भाजपा की दिल्ली इकाई के प्रमुख आदेश गुप्ता ने 12 सूत्री घोषणापत्र पढ़ते हुए कहा कि एमसीडी की सभी सेवाओं को एक मोबाइल ऐप के जरिये ऑनलाइन किया जाएगा। उन्होंने कहा, ‘‘हरित व स्वच्छ दिल्ली के लिए शत प्रतिशत कचरे का इस्तेमाल कर ऊर्जा उत्पादन किया जाएगा। हर झुग्गीवासी को फ्लैट (आवास) मुहैया कराया जाएगा और 17,000 फ्लैट आवंटन के लिए बन कर तैयार हैं। भाजपा व्यापार और स्वास्थ्य लाइसेंस से भी निजात दिलाएगी और फैक्टरी लाइसेंस खत्म कर देगी।’’

50 जन रसोई खुलेगी

गुप्ता ने यह भी ऐलान किया कि शहर में महिलाओं द्वारा संचालित 50 जन रसोई खोली जाएगी, जहां पांच रुपये में भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने कहा, ‘‘एमसीडी स्कूलों में मेधावी छात्राओं को मुफ्त साइकिल उपलब्ध करायी जाएगी और इस तरह के सभी स्कूलों को 2027 तक स्मार्ट स्कूल के रूप में उत्क्रमित(अपग्रेडेड) किया जाएगा।’’

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article