Delhi MCD Election 2022:  BJP की बड़ी कार्रवाई, 11 बागियों को किया पार्टी से निलंबित

Delhi MCD Election 2022:  BJP की बड़ी कार्रवाई, 11 बागियों को किया पार्टी से निलंबित

Delhi MCD Election 2022: दिल्ली नगर निगम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बागियों पर बड़ी कार्रवाई की है। पार्टी नेताओं के खिलाफ चुनाव लड़ रहे 11 बागियों को पार्टी से छह साल के लिए निलंबित कर दिया गया है।

प्रदेश भाजपा महासचिव हर्ष मल्होत्रा की ओर से जारी आदेश में बताया गया है कि पार्टी के अधिकृत उम्मीदवारों के खिलाफ एमसीडी चुनाव लड़ रहे 11 भाजपा कार्यकर्ताओं की प्राथमिक सदस्यता निलंबित कर दी गयी है। निष्कासन पत्र में कहा गया, "दिल्ली नगर निगम चुनाव-2022 में भारतीय जनता पार्टी, दिल्ली प्रदेश के अधिकृत उम्मीदवार के खिलाफ बागी उम्मीदवार के रूप में कार्यकर्ता चुनाव लड़ रहे हैं। यह पार्टी के प्रति अनुशासनहीनता है. इसलिए प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता के निर्देशानुसार निम्नलिखित कार्यकर्ताओं को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से छह साल के लिए तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है।"

https://twitter.com/AHindinews/status/1594737316844941313?s=20&t=FgDlnZE_MJ2MsFTKYwJFNQ

इन पर हुई कार्रवाई

बता दें कि दिल्ली भाजपा ने नगर निगम चुनाव से पहले जिन नेताओं पर कार्रवाई की है,उनमें वलेश शर्मा (वार्ड नंबर 250), रीनू जैन (वार्ड नंबर 250), शमा अग्रवाल (वार्ड नंबर 210), वीरेंद्र अग्रवाल (वार्ड नंबर 210), गजेंद्र दराल (वार्ड नंबर 35), रविंद्र सिंह (वार्ड नंबर 111), अंतिम गहलोत (वार्ड नंबर 127), पूनम चौधरी (वार्ड नंबर 136), महावीर सिंह (वार्ड नंबर 174), धर्मवीर सिंह (वार्ड नंबर 174) और राजकुमार खुराना (वार्ड नंबर 91) शामिल है।

4 दिसंबर को वोटिंग

बता दें कि दिल्ली नगर चुनाव 250 सीटों पर होने है। जिसके लिए 4 दिसंबर को वोटिंग होगी और वहीं नतीजों 7 दिसंबर को आएंगे। नगर निगम चुनाव में वर्चस्व की बात करें तो पिछले 15 साल से दिल्ली नगर निगम में बीजेपी का कब्जा है। वहीं देखना होगा कि इस बार केजरीवाल सरकार बीजेपी के किले को ध्वस्त कर पाती है या नहीं।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article