Delhi MCD 2022: शैली ओबेरॉय समेत आले मोहम्मद इकबाल ने दाखिल किया नामांकन, AAP पार्टी ने दी जानकारी

Delhi MCD 2022:  शैली ओबेरॉय समेत आले मोहम्मद इकबाल ने दाखिल किया नामांकन, AAP पार्टी ने दी जानकारी

नई दिल्ली। Delhi MCD 2022  दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के महापौर और उप महापौर पदों के लिए आम आदमी पार्टी (आप) के उम्मीदवारों क्रमश: शैली ओबेरॉय और आले मोहम्मद इकबाल ने सोमवार को नामांकन दाखिल किया। पार्टी सूत्रों ने यह जानकारी दी।

जानें किन नेताओं ने दिया नामांकन

सूत्रों ने बताया कि पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज, दुर्गेश पाठक और आदिल खान इस दौरान दोनों के साथ मौजूद थे। ‘आप’ ने गत शुक्रवार को महापौर और उप महापौर सहित दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के विभिन्न पदों के लिए उम्मीदवारों के रूप में छह नामों की घोषणा की थी। पार्टी की राजनीतिक मामलों की समिति की बैठक में इन छह नामों पर मुहर लगाई गई थी। अन्य चार उम्मीदवार रमिंदर कौर, सारिका चौधरी, मोहिनी जीनवाल और मोहम्मद आमिल मलिक हैं।

आप ने MCD पर जमाया था कब्जा

उल्लेखनीय है कि सात दिसंबर को ‘आप’ ने दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) की 250 में से 134 सीटों पर जीत हासिल करके भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के 15 साल तक चले शासन पर विराम लगा दिया था।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article