Delhi Lockdown News: लॉकडाउन को लेकर डिप्टी सीएम का बड़ा बयान, शादियों में अब सिर्फ 50 मेहमानों को इजाजत

दिल्ली में लॉकडाउन Delhi Lockdown News को लेकर डिप्टी सीएम का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि दोबारा लॉकडाउन नहीं लगेगा। और लॉकडाउन लगाने का हमारा कोई इरादा नहीं है। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया (Deputy Chief Minister Manish Sisodia) ने कहा कि दिल्ली सरकार का लॉकडाउन लगाने का कोई इरादा नहीं है। लॉकडाउन कोरोना से लड़ने का उपाय नहीं है। इससे लड़ने का एकमात्र उपाय मेडिकल मैनेजमेंट है। अभी दिल्ली में 26000 लोग होम आइसोलेशन में हैं। हमारे पास 16000 बेड हैं जिनमें से 50% बेड खाली हैं। उधर, उपराज्यपाल अनिल बैजल ने दिल्ली में होने वाली शादियों में मेहमानों की संख्या 200 की जगह सिर्फ 50 रखने के केजरीवाल सरकार के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। यह पाबंदी कितने दिनों के लिए होगी, यह साफ नहीं है।
दिल्ली सरकार का लॉकडाउन लगाने का कोई इरादा नहीं है। लॉकडाउन कोरोना से लड़ने का उपाय नहीं है। इससे लड़ने का एकमात्र उपाय मेडिकल मैनेजमेंट है। अभी दिल्ली में 26000 लोग होम आइसोलेशन में हैं। हमारे पास 16000 बेड हैं जिनमें से 50% बेड खाली हैं: दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया pic.twitter.com/kDtFHjSZUk
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 18, 2020
स्थानीय प्रतिबंध लगाए जा सकते हैं
बताया जा रहा है अरविंद केजरीवाल सरकार ने मंगलवार को कई अहम फैसले लिए। इनमें से एक फैसला उन बाजारों में लॉकडाउन को लेकर लिया गया। केजरीवाल सरकार ने केंद्र से उन बाजरों में लॉकडाउन (Delhi Lockdown News) लगाने का अधिकार मांगा है. हालांकि व्यापारी संगठनों ने इसका विरोध किया. अब दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन (Satyendra Jain) ने यह साफ कर दिया है कि राष्ट्रीय राजधानी में लॉकडाउन बिल्कुल नहीं लगाया जाएगा। स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि दिल्ली में फिर लॉकडाउन नहीं होगा. यहां इसकी कोई आवश्यकता नहीं है. कुछ स्थानीय प्रतिबंध लगाए जा सकते हैं।
इस लिए थी लॉकडाउन की चर्चा
एक दिन पहले दिल्ली में कोविड-19 के बढ़ते मामलों पर लगाम लगाने के लिए दिल्ली सरकार (Delhi Government) फिर लॉकडाउन लगाने (Delhi Lockdown news ) के लिए केंद्र सरकार के पास प्रस्ताव भेजा था। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मीडिया से बात करते हुए इसकी जानकारी दी थी और कहा था कि कि ज्यादा भीड़-भाड़ वाले बाजारों में फिर से लॉकडाउन (Delhi me Dobara Lockdown) लगाया जा सकता है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि इसके लिए केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजे जा रहे थे। सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि दिल्ली सरकार हालात पर नजर रखे हुए है। जिन इलाकों मे भीड़ ज्यादा है और लोग कोरोना संक्रमण से बचने के दिशा-निर्देशों का पालन नहीं कर रहे हैं, वहां लॉकडाउन लगाया जा सकता है।