Delhi Jangpura Election Results 2025 Live: जंगपुरा सीट से मनीष सिसोदिया की हार, BJP के तरविंदर सिंह ने दर्ज की बड़ी जीत

Delhi Jangpura Election Results 2025: दिल्ली की जंगपुरा विधानसभा सीट इस बार चुनावी रुझानों में चर्चा का केंद्र बनी हुई है। यह सीट आम आदमी पार्टी (AAP) के वरिष्ठ नेता और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के लिए अहम है।

Delhi Jangpura Election Results 2025

Delhi Jangpura Election Results 2025

Delhi Jangpura Election Results 2025 Live: दिल्ली की जंगपुरा विधानसभा सीट पर आम आदमी पार्टी (AAP) के वरिष्ठ नेता और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को हार का सामना करना पड़ा है। BJP के तरविंदर सिंह मारवाह ने इस सीट से जीत दर्ज की है। यहां सिसोदिया और मारवाह के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली, लेकिन आखिरी राउंड की गिनती के बाद सिसोदिया हार गए।

Delhi Jangpura Election Results 2025 Live:

12:30 PM:जंगपुरा से AAP के मनीष सिसोदिया चुनाव हार गए। BJP के तरविंदर सिंह मारवाह ने जीत दर्ज की।

12:00 PM:जंगपुरा सीट पर मुकाबला रोचक हो गया था। इस समय सिसोदिया 240 वोटों से पीछे चल रहे थे।

11:25 AM:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शाम 7 बजे केंद्रीय BJP दफ्तर पहुंचेंगे।

10: 40 AM: 2345 वोट से आगे मनीष सिसोदिया, तरविंदर सिंह मारवाह हुए पीछे

10:30 AM: तरविंदर सिंह मारवाह 1314 से आगे

10:00 AM: जंगपुरा सीट से मनीष सिसोदिया अब 2600 वोटों से आगे चल रहे हैं। हालांकि शुरुआती रुझानों में वह भाजपा उम्मीदवार से पीछे चल रहे थे।

9: 50 AM: मनीष सिसोदिया 1800 वोटों से आगे

9:25 AM: शुरुआती रुझानों में BJP को बहुमत मिलता दिख रहा है। पार्टी 48 सीटों पर आगे चल रही है।

9:10 AM: रुझानों में दिल्ली की सत्ता पलटती दिख रही है। BJP बहुमत के पार हो गई है और 38 सीटों पर बढ़त बना ली है। वहीं, AAP 25 सीटों पर आगे है, जबकि कांग्रेस एक सीट पर बढ़त बनाए हुए है।

8:45 AM: दिल्ली चुनाव में आधी सीटों के रुझान आ गए हैं। BJP 24 सीटों पर आगे है, जबकि AAP ने 19 सीटों पर बढ़त बनाई है।

8:20 AM: जंगपुरा सीट पर शुरुआती रुझान में मनीष सिसोदिया पीछे हो गए हैं। इस सीट से BJP के तरविंदर सिंह मारवाह आगे चल रहे हैं।

8:15 AM: दिल्ली विधानसभा चुनाव का पहला रुझान BJP के पक्ष में आया है।

8:05 AM: जंगपुरा सीट पर वोटों की गिनती शुरू हो गई है। रुझान भी आने शुरू हो गए हैं।

8:00 AM: रुझानों में BJP ने 5 सीटों पर बढ़त बना ली है, जबकि AAP एक सीट पर आगे चल रही है।

मनीष सिसोदिया का बयान

जंगपुरा विधानसभा क्षेत्र से AAP उम्मीदवार मनीष सिसोदिया ने परिणाम से पहले कहा,

"हमें पूरा भरोसा है कि AAP सरकार बनेगी। हमें दिल्ली और बच्चों की शिक्षा के लिए अभी बहुत काम करना है।"

"परिणाम वाले दिन हर किसी को चिंता होती है। हम भी इंसान हैं। लेकिन, हमें विश्वास है कि हम सरकार बनाने जा रहे हैं। क्योंकि हमने अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में काम किया है। लोगों ने ईमानदारी और काम की राजनीति के लिए वोट दिया है। हम भारी बहुमत से सरकार बनाने जा रहे हैं।"

दिल्ली जंगपुरा सीट का महत्व

जंगपुरा विधानसभा सीट दिल्ली की हॉट सीटों में से एक है। पिछले दो विधानसभा चुनावों (2015 और 2020) में AAP के प्रवीण कुमार ने इस सीट पर जीत हासिल की थी। इस बार AAP ने यहां से मनीष सिसोदिया को उम्मीदवार बनाया है। उनका मुकाबला भारतीय जनता पार्टी (BJP) के तरविंदर सिंह मारवाह और कांग्रेस के फरहाद सूरी से है।

आगे क्या?

दिल्ली की सभी 70 सीटों पर मतगणना जारी है। शुरुआती रुझान BJP के पक्ष में हैं, लेकिन अंतिम परिणाम आने तक स्थिति स्पष्ट नहीं है। AAP और BJP दोनों ही दावा कर रहे हैं कि उनकी सरकार बनेगी। जंगपुरा सीट पर मनीष सिसोदिया की हार या जीत दिल्ली की राजनीति में बड़ा बदलाव ला सकती है।

इस चुनाव में शिक्षा, स्वास्थ्य और ईमानदारी जैसे मुद्दे प्रमुख रहे हैं। अब यह देखना होगा कि दिल्ली की जनता ने किस पार्टी को अपना समर्थन दिया है।

यह भी पढ़ें- Milkipur Election Results 2025: मिल्कीपुर विधानसभा में EVM के पहले राउंड की काउंटिंग में BJP के चंद्रभान पासवान आगे
यह भी पढ़ें-Kalkaji Election Result 2025 Live: आतिशी कालकाजी सीटे से पीछे, पहले राउंड में रमेश 673 वोटों से आगे 

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article