Delhi Jahangirpuri Violence: राजधानी के चर्चित इलाके में फिर भड़का विवाद, मामले में 2 आरोपी पकड़ाए

Delhi Jahangirpuri Violence: इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है जहां पर राजधानी के चर्चित इलाके जहांगीरपुरी में एक बार फिर विवाद पनप गया है। जहां पर दो समूह में लोग आपस में भिड़ गए। जहां पर पुलिस ने कार्रवाई कर मामले को शांत कराया है।
जानें डीसीपी ने क्या ली जानकारी
इस मामले में दिल्ली के नॉर्थ वेस्ट की डीसीपी उषा रंगनानी ने कहा कि, समूह के न मिलने पर नशे की हालत में उन्होंने पत्थर फेंके। दोनों समूह एक ही समुदाय से हैं इसलिए इसमें कोई भी सांप्रदायिक एंगल नहीं है। मामले में 2 को पकड़ लिया गया है और अन्य को पकड़ने के लिए प्रयास जारी है। कल लगभग 11 बजे थाना महेंद्र पार्क में जहांगीरपुरी के I-ब्लॉक में झगड़े की सूचना मिली थी जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। जानकारी में पता चला कि दो दिन पहले दो गुटों के बीच झगड़ा हुआ था। इसी कारण एक समूह जहांगीपुरी में दूसरे समूह को ढूंढने गया था।
#WATCH दिल्ली: जहांगीरपुरी में कुछ लोगों ने पत्थरबाजी की। पुलिस ने मामले को संज्ञान में लिया। (07.06) pic.twitter.com/dtSsGZUl7m
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 8, 2022
0 Comments