Delhi Heat Wave: आने वाले दिन फिर होगें भीषण लू की चपेट में, जानें कब मिलेगी राहत….

नई दिल्ली। Delhi Heat Wave राष्ट्रीय राजधानी में बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 29.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस महीने दर्ज किया गया यह सर्वाधिक न्यूनतम तापमान है। मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने शुक्रवार से एक बार फिर लू चलने का पूर्वानुमान लगाया है।
जानें क्या है मौसम विभाग के पूर्वानुमान
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘ बृहस्पतिवार को आसमान साफ रहेगा और शुक्रवार से फिर लू चल सकती है। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान के 43 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।’’मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, बृहस्पतिवार को सुबह साढ़े आठ बजे हवा में आर्द्रता का स्तर 67 प्रतिशत रहा।हल्की बारिश, गरज के साथ छींटे पड़ने और तेज हवाएं चलने से पिछले सप्ताह भीषण गर्मी से लोगों को कुछ राहत मिली थी।
— RWFC New Delhi (@RWFC_ND) May 11, 2022
0 Comments