Delhi Greater Kailash Election Result Live: ग्रेटर कैलाश से सौरभ भारद्वाज 3188 वोट से हारे चुनाव, शिखा रॉय की हुई जीत

Delhi Greater Kailash Election Result: चौथे राउंड के रुझानों के मुताबिक, दिल्ली के ग्रेटर कैलाश सीट से भाजपा के प्रत्याशी शिखा रॉय ने बढ़त बनाई है, जबकि आप के दिग्गज नेता सौरभ भारद्वाज 4049 वोटों से पीछे चल रहे हैं।

Delhi Greater Kailash Election Result 2025

Delhi Greater Kailash Election Result 2025 Live Updates: दिल्ली विधानसभा चुनाव में मतदान के बाद वोटों की गिनती लगभग पूरी हो चुकी है। इसके साथ ही दिल्ली के सभी 70 सीटों के चुनावी रुझान और सीटों के जी-हार की चर्चाएं तेज हो गई हैं।

यहां दिल्ली के ग्रेटर कैलाश सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रत्याशी शिखा रॉय ने जीत दर्ज की है, जबकि आम आदमी के दिग्गज नेता और ग्रेटर कैलाश सीट से दो बार के विधायक सौरभ भारद्वाज इस चुनाव में हार चुके हैं।

बता दें, ग्रेटर कैलाश विधानसभा क्षेत्र (Greater Kailash Election Result) में भाजपा के प्रत्याशी शिखा रॉय चुनावी मैदान में उतरी थीं। उनका मुकाबला आप के प्रत्याशी सौरभ भारद्वाज और कांग्रेस के गर्वित सिंघवी से था।

इस सीट पर मुकाबला काफी रोचक बना हुआ था, क्योंकि यह सौरभ भारद्वाज का गढ़ माना जाता है। लेकिन, इस भ्रांति को भाजपा ने इस बार तोड़ दिया है। आइए जानते हैं, ग्रेटर कैलाश विधानसभा सीट के रिजल्ट के अपडेट..

Delhi Greater Kailash Election Result 2025 Live Updates

01:31 PM-

भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार शिखा रॉय ने ग्रेटर कैलाश क्षेत्र में आम आदमी पार्टी को हरा दिया है। उन्होंने 3188 मतों के मामूली अंतर से यह सीट जीत ली हैं। इस विधान सभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के चर्चित नेता सौरभ भारद्वाज को इस चुनाव में 46406 वोट मिले।

01:30 PM-

ग्रेटर कैलाश विधानसभा सीट से शिखा रॉय को 49594 वोट मिले, वहीं सौरभ भारद्वाज को 46406 वोट मिले हैं।

01:40 PM-

ग्रेटर कैलाश विधानसभा क्षेत्र (Greater Kailash Election Result) में भाजपा प्रत्याशी शिखा रॉय चुनाव जीत गई हैं। चुनाव में उन्होंने आप के सौरभ भारद्वाज को करीब 3100 से अधिक वोटों से हराया।

Greater Kailash Election Result

01:30 PM-

अंतिम राउंड की गिनती में सौरभ भारद्वाज अभी भी पिछड़ते हुए नजर आ रहे हैं। ग्रेटर कैलाश विधानसभा सीट से भाजपा की शिखा रॉय 3139 वोटों से बढ़त बनाए हुए हैं।

12:54 PM-

11 राउंड की मतगणना के बाद आम आदमी पार्टी के सौरभ भारद्वाज ग्रेटर कैलाश सीट से भाजपा की शिखा रॉय से 3600 से अधिक वोटों से पीछे चल रहे हैं। अब मतगणना के केवल तीन चरण शेष हैं। कांग्रेस के गर्वित सिंघवी 5,000 से अधिक वोटों के साथ तीसरे स्थान पर हैं और चुनाव से बाहर हो गए हैं।

12:20 PM-

ग्रेटर कैलाश सीट पर 9 राउंड की गिनती के बाद भाजपा की शिखा रॉय आम आदमी पार्टी के सौरभ भारद्वाज से 1066 वोटों से आगे चल रही हैं।

10:48 AM-

ग्रेटर कैलाश सीट पर 4 राउंड की मतगणना के बाद भाजपा की शिखा रॉय आम आदमी पार्टी के सौरभ भारद्वाज से 4000 से अधिक वोटों से आगे चल रही हैं। कांग्रेस के गर्वित सिंघवी तीसरे स्थान पर हैं।

Delhi Greater Kailash Election Result

10:23 AM-

ग्रेटर कैलाश में सौरभ भारद्वाज लगातार पिछड़ रहे हैं। भाजपा उम्मीदवार शिखा रॉय उनसे 2583 वोटों से आगे हैं। शिखा रॉय को 11375 और सौरभ भारद्वाज को 8792 वोट मिले। कांग्रेस के गर्वित सिंघवी 1996 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर हैं।

10:05 AM-

ग्रेटर कैलाश सीट पर आम आदमी पार्टी के सौरभ भारद्वाज भाजपा की शिखा रॉय से 459 वोटों से पीछे चल रहे हैं।

9:29 AM-

आप के सौरभ भारद्वाज 449 वोटों से आगे चल रहे हैं। भाजपा की शिखा रॉय 3222 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर हैं।

8:16 AM-

ग्रेटर कैलाश सीट से आम आदमी पार्टी के सौरभ भारद्वाज शुरुआती रुझानों में आगे चल रहे हैं। यहां से भाजपा की शिखा रॉय और कांग्रेस के गर्वित सिंघवी मैदान में हैं।

8:04 AM-

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती शुरू हो गई है। प्रारंभिक रुझान जल्द ही आने शुरू हो जायेंगे। ग्रेटर कैलाश सीट पर आम आदमी पार्टी के सौरभ भारद्वाज, भाजपा की शिखा रॉय और कांग्रेस के गर्वित सिंघवी के बीच मुकाबला है।

7:16 AM-

ग्रेटर कैलाश सीट से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार सौरभ भारद्वाज ने कहा- आप को सरकार से हटाने के लिए तमाम कोशिशें की गईं लेकिन जनता का आशीर्वाद आप के साथ है। मुझे पूरा विश्वास है कि जनता अरविंद केजरीवाल को चौथी बार मुख्यमंत्री बनाएगी। वह कुछ ही दिनों में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। हमें विभिन्न क्षेत्रों से जानकारी मिल रही है कि आप को भारी बहुमत मिलेगा और वह सरकार बनाएगी। आप को कम से कम 40-45 सीटें मिलेंगी।

किस जिले में कितना मतदान हुआ?

बता दें, दिल्ली में कुल 11 जिले हैं, जिनमें से सबसे ज्यादा 64 फीसदी मतदान उत्तर पूर्वी दिल्ली में हुआ। यह दिल्ली का वही जिला है जहां 2020 में सांप्रदायिक दंगे हुए थे। यहां हिंदू मतदाता 68 प्रतिशत और मुस्लिम मतदाता 30 प्रतिशत हैं।

ये भी पढ़ें:Delhi Patparganj Election Result 2025 Live: अवध ओझा पटपड़गंज सीट से पीछे, जबकि रवि नेगी 15 हजार से ज्यादा वोटों से आगे

2020 के चुनाव में ग्रेटर कैलाश सीट का परिणाम

राष्ट्रीय राजधानी के सबसे पॉश इलाकों में से एक ग्रेटर कैलाश दिल्ली के 70 विधानसभा क्षेत्रों में से एक है। यह नई दिल्ली जिले में स्थित एक सामान्य श्रेणी का विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र है। 2020 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में AAP के सौरभ भारद्वाज ने ग्रेटर कैलाश सीट जीती। उन्हें 55.62% वोट शेयर के साथ 60,372 वोट मिले। सौरभ भारद्वाज ने भाजपा उम्मीदवार शिखा रॉय को 16,809 मतों के अंतर से हराया। भाजपा उम्मीदवार को 40.13% वोट शेयर के साथ 43,563 वोट मिले।

2015 के चुनाव में ग्रेटर कैलाश सीट का परिणाम

सौरभ भारद्वाज ने 2015 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में ग्रेटर कैलाश सीट से भी जीत हासिल की थी। 2015 के विधानसभा चुनाव में सौरभ को 53.30% वोट शेयर के साथ 57,589 वोट मिले थे। भाजपा उम्मीदवार राकेश कुमार को 43,006 वोट (39.81%) मिले। सौरभ भारद्वाज ने राकेश कुमार को 14,583 मतों से हराया।

ये भी पढ़ें: Delhi Election Result Live Update

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article