Delhi Old Excise Policy: दिल्ली सरकार ने पुरानी आबकारी नीति पर लिया फैसला ! अगले छह महीने के लिए बढ़ाया

दिल्ली सरकार ने अपनी पुरानी आबकारी नीति को अगले छह महीने के लिए बढ़ा दिया है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

Delhi Old Excise Policy: दिल्ली सरकार ने पुरानी आबकारी नीति पर लिया फैसला ! अगले छह महीने के लिए बढ़ाया

नई दिल्ली। Delhi Old Excise Policy दिल्ली सरकार ने अपनी पुरानी आबकारी नीति को अगले छह महीने के लिए बढ़ा दिया है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सरकार ने आबकारी विभाग को जल्द नयी नीति लाने का निर्देश भी दिया है।

पुरानी आबकारी नीति को किया था लागू

सरकार ने पिछले साल सितंबर में आबकारी नीति 2021-22 को वापस लेने के बाद अपनी पुरानी आबकारी नीति को लागू किया था। दिल्ली सरकार ने आबकारी नीति 2021-22 को, उपराज्यपाल वी. के. सक्सेना द्वारा इसे लागू करने में कथित अनियमितताओं की केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा जांच कराने की सिफारिश करने के बाद वापस ले लिया था।

इस मामले में गिरफ्तार हुए है पूर्व सीएम सिसोदिया

दिल्ली के पूर्व उप मुख्यमंत्री और आबकारी विभाग के तत्कालीन प्रभारी मनीष सिसोदिया को हाल ही में प्रवर्तन निदेशालय ने आबकारी नीति से जुड़े धन शोधन के मामले में गिरफ्तार किया था।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article