Delhi Girl Murder Case: लड़की की जान लेने वाला आरोपी बुलंदशहर से गिरफ्तार, आगे क्या होगी कार्रवाई

राजधानी दिल्ली से सामने आ रही है जहां पर शाहबाद डेरी इलाके में 16 साल की लड़की की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई। यहां पर सरेराह हत्या का वीडियो CCTV में कैप्चर हो गया है।

Delhi Girl Murder Case: लड़की की जान लेने वाला आरोपी बुलंदशहर से गिरफ्तार, आगे क्या होगी कार्रवाई

नई दिल्ली। Delhi Girl Murder Case इस वक्त की बड़ी अपडेट दिल्ली के शाहबाद डेरी इलाके के हत्याकांड से सामने आ रही है जहां पर लड़की की हत्या करने वाला आरोपी उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर के पास से गिरफ्तार कर लिया गया है। बता दें कि, आरोपी ने नाबालिग लड़की को खौफनाक मौत दी थी।

पुलिस ने दी जानकारी

आपको बताते चले कि, इसे लेकर पुलिस उपायुक्त सुमन नलवा ने कहा कि, कल देर रात हमें सूचना मिली कि एक नाबालिग लड़की को चाकू से मारा और फिर पत्थर से भी मारा गया। मौके पर हमारा स्टाफ पहुंचा और मामला दर्ज किया। जांच के लिए टीमें बनाई गईं और जांच में आरोपी का पता चला और आरोपी को बुलंदशहर के पास से गिरफ्तार किया गया है। हमारी टीम उसे दिल्ली लेकर आ रही है, आगे की कार्रवाई जारी है।

जाने क्या है पूरी खबर

आपको बताते चले कि, यह दिल दहला देने वाली हत्या दिल्ली के शाहबाद डेरी इलाके से सामने आई है। जहां पर मृतक साक्षी की ब्वॉयफ्रेंड साहिल ने चाकू से 40 वार करके हत्या कर दी है इतना ही नहीं आरोपी साहिल का दिल वहीं नहीं पसीजा उसने चाकू से वार करने के बाद साक्षी पर पत्थर पटक दिया और लगातार लात से मारता रहा। बताया जा रहा है कि, मृतक नाबालिग लड़की 16 साल की है और वह जेजे कॉलोनी की रहने वाली थी। जब वह रविवार शाम बर्थडे पार्टी में जा रही थी, तब अचानक साहिल ने उसे रोका और हमला कर दिया। इस घटना के दौरान सरेराह लोग गुजर रहे थे किसी ने आरोपी को रोकने तक का प्रयास नहीं किया।

रिलेशनशिप में थे आरोपी और मृतका

इस घटना की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि, दोनों रिलेशनशिप में थे, लेकिन शनिवार को किसी बात पर दोनों का झगड़ा हो गया था। साहिल ने साक्षी को कितनी बार चाकू मारे, पोस्टमॉर्टम के बाद इसका पता चलेगा। वहीं पर घटना के बाद आरोपी साहिल फऱार हो गया था लोगों ने पकड़ने का प्रयास किया लेकिन वह भाग निकला। दिल्ली डिप्टी पुलिस कमिश्नर सुमन नलवा ने कहा- शाहबाद डेयरी के पास एक हत्या का मामला सामने आया था। एक टीम का गठन किया गया है और जांच चल रही है। आरोपी की पहचान कर ली गई है। हम जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लेंगे।

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष का बयान

इस खौफनाक खबर पर दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने कहा- दिल्ली में दरिंदों के हौसले बुलंद हैं। पुलिस को नोटिस जारी कर रहे हैं। सब हदें पार हो गई हैं। मैंने अपने इतने सालों के करियर में इससे ज्यादा भयानक कुछ नहीं देखा।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article