Delhi Fire Incident: आज राजधानी के रोहिणी में अस्पताल में लगी आग, जलने से एक की दर्दनाक मौत

नई दिल्ली। Delhi Fire Incident दिल्ली के रोहिणी में स्थित एक अस्पताल की गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में शनिवार सुबह आग लग गई, जिससे एक मरीज की मौत होने की आशंका है। अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
जानें क्या है पूरी घटना
अधिकारियों के अनुसार, पूठ खुर्द के ब्रह्म शक्ति अस्पताल की तीसरी मंजिल पर आग की सूचना सुबह पांच बजे मिली। इसके बाद मौके पर दमकल की नौ गाड़ियां भेजी गईं। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के निदेशक अतुल गर्ग ने कहा कि एक मरीज को छोड़कर सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। उन्होंने बताया कि उक्त मरीज वेंटिलेटर पर था और उसकी मौत होने की आशंका है। अधिकारियों ने बताया कि आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया है।
रोहिणी के ब्रह्म शक्ति अस्पताल की तीसरी मंजिल (आईसीयू वार्ड) पर आग लग गई। दमकल की 9 गाड़ियां भेजी गई। 1 मरीज(जो वेंटिलेटर पर था) को छोड़कर सभी को सुरक्षित बचा लिया गया है, और संदेह है कि उस मरीज की मृत्यु हो गई है। आग पर काबू पा लिया गया है: अतुल गर्ग, निदेशक, दिल्ली दमकल सेवा pic.twitter.com/kmqwArwUnA
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 11, 2022
0 Comments