Delhi Election Result: दिल्ली चुनाव रिजल्ट पर रमल विद्या की भविष्यवाणी, इस पार्टी की सीटें 50 पार, ये युवा बन सकता है CM

Delhi Election Result: ज्योतिषी गणना के आधार पर दिल्ली में सत्ता परिवर्तन तय है। नई सरकार में जो भी नया मुख्यमंत्री बनेगा वो बेहद आक्रामक होगा। दिल्ली चुनाव के नतीजों को लेकर ये भविष्यवाणी जानेमाने ज्योतिषाचार्य और रमल विद्या विशेषज्ञ पं.प्रियाशरण त्रिपाठी ने की है।

Delhi Election Result

Delhi Election Result: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजों में सरकार बनाने वाली पार्टी को शनिवार, 08 फरवरी को शाम 4.10 बजे तक स्पष्ट बहुमत मिल जाएगा।

ज्योतिषी गणना के आधार पर दिल्ली में सत्ता परिवर्तन तय है। नई सरकार में जो भी नया मुख्यमंत्री बनेगा वो बेहद आक्रामक होगा। दिल्ली चुनाव के नतीजों को लेकर ये भविष्यवाणी जानेमाने ज्योतिषाचार्य और रमल विद्या विशेषज्ञ पं.प्रियाशरण त्रिपाठी ने की है।

रिजल्ट के बारे में रमल विद्या से सवाल ?

दिल्ली चुनाव (Delhi Election Result) के नतीजों के बारे में बंसल न्यूज से खास चर्चा में पं.त्रिपाठी ने स्पष्ट किया कि उन्होंने रमल विद्या के माध्यम से दो महत्वपूर्ण सवालों का जवाब जानने का प्रयास किया।

पहला ये कि चुनाव में जो भी पार्टी जीतेगी उसे उसे कितनी सीटें मिलेंगी। दूसरा- शनिवार, 8 फरवरी को कितने बजे तक सरकार बनाने वाली पार्टी को बहुमत का आंकड़ा मिल जाएगा।

इसलिए घटा आप पर भरोसा

ज्योतिष गणना के आधार पर आम आदमी पार्टी (आप) सत्ता की कसौटी पर दिल्ली का जनता का भरोसा गंवाते दिख रही है। चूंकि दशमाधिपति अपने स्थान से छठवें स्थान पर है और भाग्येश राहु से आक्रांत नजर आ रहा है।

इसका अर्थ ये है कि दिल्ली में आम आदमी की पार्टी की सरकार के कामकाज पर लोगों का भरोसा कम हुआ है। पार्टी के कैडर का नेतृत्व पर भरोसा भी पहले जैसा नहीं रहा है।

बीजेपी की जीत की संभावना इतने फीसदी

रमल की गणना के आधार पर चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की जीत की संभावना 75.72 फीसदी है। चूंकि चुनाव में आप और बीजेपी के बीच कांटे की टक्कर रही है इसका असर शनिवार को चुनाव नतीजों के घोषणा में भी देखने को मिलेगा। चुनाव में जीतने वाली पार्टी को सरकार बनाने के लिए बहुमत का आंकड़ा शाम 4.10 बजे तक मिल पाएगा।

बीजेपी को मिल सकती हैं इतनी सीटें

रमल विद्या के आधार पर पं.त्रिपाठी को मिले जवाब के अनुसार चुनाव में बीजेपी को मिलने वाली सीटों का आंकड़ा 50 पार रहेगा। उनकी मानें तो बीजेपी दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों में से 53 पर विजय हासिल करने में कामयाब रहेगी।

ये चेहरा बन सकता है सीएम

चुनाव में जीतने वाली पार्टी की कुंडली में मंगल 10 वें स्थान पर बैठा है। इसका अर्थ ये है कि दिल्ली में नई सरकार का मुखिया यानी मुख्यमंत्री बेहद आक्रामक और युवा होगा। नई सरकार के मुख्यमंत्री के रूप में प्रवेश वर्मा के चुने जाने की संभावना ज्यादा है।

क्या है रमल विद्या?

रमल ज्योतिष विज्ञान ज्योतिष शास्त्र की एक प्राचीन शाखा है,जिसकी उत्पत्ति भारत में हुई थी। लेकिन मुगलों के आगमन के बाद यह विद्या अरब देशों में फैल गई और वहीं इसका विकास हुआ।

इसलिए, रमल ज्योतिष विद्या का विकास अरब से माना जाता है। अरब में इसे इल्म-ए-रमल कहा जाता है। कुछ मुसलमान ज्योतिषी रमल विद्या को भारत के प्राचीन बिंदु विज्ञान का भाग मानते हैं, जो हजारों सालों से लुप्त है।

Delhi Election Exit Poll: आ गया दिल्ली का एग्जिट पोल, बीजेपी की बनेगी सरकार या AAP की होगी वापसी, अनुमान देख चौंक जाएंगे

Delhi Election Exit Poll

Delhi Election Exit Polls: दिल्ली विधानसभा चुनाव का पहला एग्जिट पोल सामने आ गया है। चाणक्य के पोल में देश की राजधानी में बीजेपी की सरकार बनने का अनुमान है। इस एग्जिट पोल के मुताबिक बीजेपी को 39-44 सीट मिलने का अनुमान है। वहीं आप को 25-28 सीटें मिलने की संभावना जताई गई है। बात करें कांग्रेस की तो चाणक्य पोल ने कांग्रेस को 2 से 3 सीटें मिलने का अनुमान जताया है। पढ़ें पूरी खबर..

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article