Delhi BJP Manifesto 2025: बीजेपी का बड़ा ऐलान, महिलाओं के लिए हर महीने 2500 रूपए, LPG सिलेंडर 500 सब्सिडी की घोषणा

Delhi Assembly Election BJP Manifesto 2025 Announcements Update;  भाजपा ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए अपना पहला घोषणापत्र जारी कर दिया है। संकल्प पत्र जारी करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि हमें संकल्प से सिद्धि की ओर बढ़ना है

Delhi Assembly Election BJP Manifesto 2025

Delhi Assembly Election BJP Manifesto 2025

Delhi BJP Manifesto 2025:  भाजपा ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए अपना पहला घोषणापत्र जारी कर दिया है। संकल्प पत्र जारी करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि हमें संकल्प से सिद्धि की ओर बढ़ना है।

नड्डा ने कहा कि वादे पूरे करने का हमारा रिकॉर्ड उच्च स्तर का रहा है। हमारा रिकार्ड 99.9 प्रतिशत है। यह विकसित दिल्ली की नींव रखने का संकल्प पत्र है। दिल्ली की सभी योजनाएं जारी रहेंगी। हम झुग्गीवासियों को मुख्यधारा में लाएंगे।

भाजपा के संकल्प पत्र Part-1 की बड़ी बातें:-

भाजपा अध्यक्ष नड्डा ने कहा कि महिला सशक्तिकरण हमारी प्राथमिकता है। हमारा ध्यान समाज के हर वर्ग पर है। एलपीजी सिलेंडर पर 500 रुपए की सब्सिडी दी जाएगी।

  • महिला समृद्धि योजना के तहत महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये दिए जाएंगे।
  • गर्भवती महिलाओं को 21,000 रुपये दिए जाएंगे।
  • होली और दिवाली पर एक सिलेंडर मुफ्त दिया जाएगा।
  • एलपीजी पर 500 रुपए की सब्सिडी दी जाएगी।
  • गर्भवती महिलाओं को न्यूट्रीशनल पैक दिए जाएंगे।
  • 5 लाख रुपए तक का स्वास्थ्य बीमा उपलब्ध कराया जाएगा।
  • दिल्ली में लागू की जाएगी आयुष्मान भारत योजना।

Delhi Assembly Election 2025 Date: दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 5 फरवरी को वोटिंग, 8 फरवरी को आएगा रिजल्ट

Delhi-Election-2025-Date-live-update

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article