Delhi Dragged girl Case Update: सामने आया पीड़िता अंजली की दोस्त का बयान ! कार के सामने गिरी थी पीड़िता, हादसे से पहले हुआ था झगड़ा

पीड़िता अंजलि की दोस्त का बयान सामने आया है जिसमें उसने बताया कि, कार ने उनकी स्कूटी को टक्कर मारी थी जिसमें दोनों अलग-अलग गिरे थे।

Delhi Dragged girl Case Update: सामने आया पीड़िता अंजली की दोस्त का बयान ! कार के सामने गिरी थी पीड़िता, हादसे से पहले हुआ था झगड़ा

Delhi Dragged girl Case Update: राजधानी दिल्ली के कंझावाला निर्भया केस से बड़ा अपडेट सामने आया है जहां पर पीड़िता अंजलि की दोस्त का बयान सामने आया है जिसमें उसने बताया कि, कार ने उनकी स्कूटी को टक्कर मारी थी जिसमें दोनों अलग-अलग गिरे थे। अंजलि कार की तरफ गिरी थी जिसमें वो फंस गई। इसे लेकर डरने की वजह से किसी को जानकारी नहीं दी।

 मृतका अंजली से रेप की पुष्टि नहीं

यहां पर बताते चलें कि,  मृतका अंजली के आज किए पोस्टमार्टम में खुलासा प्रारंभिक तौर पर सामने आया है उसका दुष्कर्म नहीं हुआ है। FSL रिपोर्ट के बाद बड़ा खुलासा होने की उम्मीद।वारदात से पहले होटल में मृतका और उसकी सहेली साथ थे जहां पर होटल में दोनों ने कमरा बुक किया था जिसमें दोनों के बीच झगड़ा होने पर दोनों को मैनेजर ने शोर होने पर शांत रहने को कहा था। पुलिस ने कुछ लड़कों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है जो एक होटल में लड़कियों के साथ देखे गए थे। लड़कों का अलग कमरा बुक था और होटल स्टाफ ने उन्हें लड़की से बात करते देखा था।

होटल मैनेजर का बयान 

यहां पर मामले में होटल मैनेजर(वो होटल जहां से मृतिका और उसकी दोस्त निकले थे) ने बताया कि, वो दोनों बहस कर रही थीं तब नाइट वाले मैनेजर ने उनको कहा कि लड़ो मत फिर वो नीचे जाकर लड़ने लगीं। नीचे जब वो लड़ रही थीं तो आस-पड़ोस वालों ने भी उन्हें रोका जिसके बाद वो स्कूटी पर बैठकर चली गईं। बता दें कि,  पुलिस ने खुलासा किया है कि, स्‍कूटी पर पीड़िता के साथ उसकी सहेली भी थी। टक्कर के बाद मृतका कार में फंस गई और उसे 12 किलोमीटर तक घसीटा गया। माना जा रहा है कि, हादसे के बाद दूसरी लड़की वहां से भाग गई थी।

सहेली का बयान दर्ज करेगी पुलिस

यहां पर खबरों की मानें तो, स्कूटी में जो दूसरी लड़की थी, वह हादसे के बाद मौके से घर चली गई। उसे भी मामूली चोटें आई हैं। पुलिस आज उसका बयान दर्ज करेगी। वहीं मामले में परिवारों वालों के बयान के बाद ही दिल्ली पुलिस की स्पेशल सीपी शालिनी सिंह ने घटनास्थल का जायजा लिया है। 7 मिनट तक घटनास्थल का जायजा लेने बाद उन्होंने अपनी रिपोर्ट तैयार की है। शालिनी पूरे मामले की जांच कर रिपोर्ट गृह मंत्रालय को सौंपेंगी। मामले में आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया है।

[video width="490" height="270" mp4="https://bansalnews.com/wp-content/uploads/2023/01/DT6-Vc_Vw0kktMfV.mp4"][/video]

जानें क्या है मामला

आपको  बताते चलें कि, यह घटना 31 दिसंबर की रात करीब 2 बजे की है। कार सवार 5 युवकों ने 20 साल की एक युवती को टक्कर मार दी थी। हादसे के बाद युवक कार लेकर भाग निकले। लड़की कार के नीचे फंसी रही। पुलिस के मुताबिक, उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पांचों युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इन सभी के ब्लड सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं, जिससे पता चल सके कि उन्होंने नशा किया था या नहीं। आज मृतका का अंतिम संस्कार कराया जा सकता है।

https://bansalnews.com/delhi-car-girl-accident-sent-the-five-accused-of-cruelty-on-remand-for-3-days-the-girl-kept-dragging-in-the-car-for-4-kilometers-dpp/

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article