कांग्रेस नेता अलका लांबा ने सीएम रेखा गुप्ता को दी बधाई: 1995 की दोनों की एक तस्वीर शेयर कर पुरानी यादें कीं ताजा

कांग्रेस की नेता अलका लांबा ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर पोस्ट करते हुए दिल्ली की नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को शुभकामनाएं दीं।

Delhi CM Rekha Gupta and Alka Lamba

Delhi CM Rekha Gupta And Alka Lamba: दिल्ली को उसका नया मुख्यमंत्री मिल गया है। राजधानी दिल्ली को रेखा गुप्ता के रूप में नया मुख्यमंत्री मिला है। बीजेपी ने महिला विधायक रेखा गुप्ता पर भरोसा जताते हुए मुख्यमंत्री के रूप में चुना है। रेखा गुप्ता ने आज 20 फरवरी को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इस बीच कांग्रेस की वरिष्ठ नेता अलका लांबा ने पुरानी यादों को साझा करते हुए 1995 की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है। 

अलका लांबा ने तस्वीर शेयर कर सीएम रेखा गुप्ता को बधाई दी

अलका लांबा की शेयर की इस तस्वीर में वे और रेखा गुप्ता दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) के पदों की शपथ लेती नजर आ रही हैं। अलका लांबा ने इस पोस्ट से सिर्फ अपनी छात्र राजनीति के दिनों को ही याद नहीं किया, बल्कि दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री बनने पर रेखा गुप्ता को शुभकामना भी दी।

Delhi University 1995 CM Rekha Gupta Image

1995 की तस्वीर की शेयर 

दरअसल, यह तस्वीर तब की है जब अलका लांबा ने 1995 में नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI) से दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) के अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की थी। तब रेखा गुप्ता अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) से महासचिव चुनी गई थीं। 

“जब मैंने और रेखा गुप्ता ने एक साथ शपथ ग्रहण की थी” 

अलका लांबा ने अपनी पोस्ट में लिखा- 1995 की यह यादगार तस्वीर- जब मैंने और रेखा गुप्ता ने एक साथ शपथ ग्रहण की थी। मैंने NSUI से दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की थी और रेखा ने ABVP से महासचिव पद पर जीत हासिल की थी। रेखा गुप्ता को बधाई और शुभकामनाएं। दिल्ली को चौथी महिला मुख्यमंत्री मिलने पर बधाई और हम दिल्ली वाले उम्मीद करते हैं कि मां यमुना स्वच्छ होंगी और बेटियां सुरक्षित। 

विधानसभा चुनाव में शालीमार बाग सीट जीती 

रेखा गुप्ता ने हाल ही में विधानसभा चुनाव में शालीमार बाग सीट से आम आदमी पार्टी (AAP) के प्रत्याशी को करीब 30 हजार वोटों से हराकर जीत हासिल की थी। बता दें, रेखा गुप्ता दिल्ली नगर निगम में तीन बार पार्षद रह चुकी हैं। साथ ही रेखा का RSS के साथ काफी गहरा नाता रहा है। इस जीत के बाद से ही मुख्यमंत्री पद की दौड़ में उनका नाम सबसे आगे रहा।

तीसरी बार पार्षद चुनी गईं रेखा

रेखा गुप्ता शालीमार बाग सीट से तीसरी बार पार्षद चुनी गईं। इसके अलावा रेखा पहले भी एमसीडी (MCD) में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाल चुकी हैं। साथ ही वे कॉलेज के शुरुआती दिनों से ही बीजेपी से जुड़ी हुई हैं। वे दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ की पूर्व महासचिव और अध्यक्ष हैं। साथ ही पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सदस्य और पार्टी की दिल्ली राज्य इकाई की महासचिव हैं।

रेखा के करियर की शुरुआत

रेखा साल 1996-1997 में दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) की अध्यक्ष के रूप में राजनीति में कदम रखा। इसके बाद रेखा 2007 में उत्तरी पीतमपुरा (वार्ड 54) से दिल्ली पार्षद चुनाव के लिए चुनी गईं। आगे चल कर साल 2012 में उत्तरी पीतमपुरा (वार्ड 54) से दिल्ली पार्षद चुनाव में फिर चुनी गईं।

ये भी पढ़ें-Delhi New CM: आखिर कौन हैं दिल्ली की नई सीएम रेखा गुप्ता ? जानें राजनीति में कब और कैसे रखा कदम

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article