Corona Vaccine: दिल्ली के CM केजरीवाल बोले- पहले फेज में 51 लाख लोगों को लगाई जाएगी वैक्सीन, तैयारियां पूरी

Delhi Breaking: विभाग के कर्मचारी अब खाकी वर्दी में आएंगे नजर, बैज और डंडा भी रहेगा साथ

Image Source: Twitter@ANI

Coronavirus Vaccine: देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना के टीकाकरण की तैयारी पूरी कर ली गई है। पहले चरण में दिल्ली के 51 लाख लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगाई जाएगी। इसकी जानकारी आज दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दी।

केजरीवाल ने कहा, कोरोना वैक्सीन को लेकर दिल्ली सरकार ने पूरी तैयारी कर ली है। अब राजधानी में सबकी नजर वैक्सीन पर है। दिल्ली सरकार ने दिल्ली वालों को वैक्सीन देने का पूरा इंतजाम कर लिया। हम केंद्र सरकार से वैक्सीन मिलने, स्टोर करने और वैक्सीन लगाने के लिए तैयार हैं।

मुख्यमंत्री केजरीवाल ने गुरुवार को कोरोना के टीकाकरण की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक की। इसके बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया, पहले चरण में वैक्सीन के लिए तीन मुख्य लोग होंगे। इनमें तीन लाख हेल्थ केयर वर्कर, 6 लाख फ्रंट लाइन वर्कर जैसे पुलिस, सिविल डिफेंस और ऐसे लोग जिनकी उम्र 50 साल से ज्यादा है। इस तरह पहले फेज में कुल 51 लाख लोगों को वैक्सीन लगाई जाएगी। इसके लिए 1 करोड़ 2 लाख वैक्सीन की ज़रूरत होगी।

केजरीवाल ने कहा, एक आदमी को 2 डोज लगाए जाएंगे। वर्तमान में 74 लाख डोज स्टोर करने की क्षमता है। अगले पांच दिन में 1 करोड़ 15 लाख से ज्यादा की वैक्सीन स्टोर करने की क्षमता होगी। जिनका रजिस्ट्रेशन होगा उन्हें पहले वैक्सीन मिलेगी। वैक्सीन लगवाने कब पहुंचना है SMS के जरिए इसकी जानकारी दी जाएगी।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article