Delhi CM Announcement: दिल्ली की मुख्यमंत्री बनीं रेखा गुप्ता, कल होगा शपथ ग्रहण समारोह

देश की राजधानी को नया मुख्यमंत्री मिल गया है। विधायकों की बैठक में रेखा गुप्ता को मुख्यमंत्री बनाने के लिए मंजूरी मिल गई है।

Delhi CM Announcement

Delhi CM Rekha Gupta: देश की राजधानी दिल्ली की नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता होंगी। दिल्ली विधायक दल की बैठक में रेखा गुप्ता नेता चुनी गई हैं। रेखा गुप्ता कल मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी।

10 दिन से बना हुआ था सस्पेंस

दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे आए करीब दस दिन से ज्यादा का समय हो गया है। ऐसे में राजधानी के अगले मुख्यमंत्री के नाम को लेकर सस्पेंस बना हुआ था। हालांकि अब यह सस्पेंस खत्म हो गया है। बीजेपी के विधायकों की बैठक में नए मुख्यमंत्री का नाम तय हो गया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री बनने की रेस में कई नाम सामने आए थे। अब रेखा गुप्ता को मुख्यमंत्री चुन लिया गया है।

दिल्ली की नई सीएम कल लेंगी शपथ

rekha gupta cm

दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता गुरुवार (20 फरवरी) को रामलीला मैदान में दोपहर 12:35 बजे शपथ लेंगी। जानकारी के मुताबिक, शपथ ग्रहण के कार्यक्रम में 30 हजार मेहमानों के शामिल होने की उम्मीद जताई जा रही है। बैठक में कैबिनेट मंत्रियों के नाम की भी घोषणा की गई है। बता दें, इस शपथ ग्रहण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उनके मंत्रिमंडल के सहयोगी और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री भी शामिल होंगे। 

बैठक के लिए दो पर्यवेक्षकों की नियुक्ति 

दिल्ली में विधायक दल के नेता के चयन के लिए पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद और राष्ट्रीय सचिव ओम प्रकाश धनखड़ को केंद्रीय पर्यवेक्षक रूप में नियुक्त किया गया था। दिल्ली BJP कार्यालय में विधायक दल की बैठक में पार्टी के 48 विधायकों ने रेखा गुप्ता के नाम को नए सीएम के रूप में चुना है। बैठक भाजपा के केंद्रीय पर्यवेक्षकों प्रसाद और धनखड़ की उपस्थिति में हुई। 

RSS ने दिया था रेखा गुप्ता के नाम का प्रस्ताव 

बता दें, रेखा गुप्ता को मुख्यमंत्री बनाने का प्रस्ताव राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) ने दिया था। आरएसएस के इस प्रस्ताव को बीजेपी ने मान लिया। इसके चलते रेखा गुप्ता मुख्यमंत्री बनने की रेस में शामिल हो गईं।   

ये भी पढ़ें- New Chief Election Commissioner:ज्ञानेश कुमार बने नए मुख्य चुनाव आयुक्त, PM मोदी की अध्यक्षता में हुई बैठक में हुआ फैसला

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article