/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/06/chhat-pooja.jpg)
नई दिल्ली। शुक्रवार को दिल्ली सरकार ने छठ पूजा Chhath Puja in Delhi के लिए 10 नवंबर को सार्वजनिक अवकाश रखने की घोषणा की है। सरकार की इस घोषणा से छठ पूजा करने वालों को बड़ी राहत मिलेगी। आपको बता दें पिछले सप्ताह दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण DDMA ने आदेश जारी कर शहर में यमुना नदी तट Yamuna River के अलावा अन्य नियत स्थानों पर भी छठ पूजा करने की अनुमति दी थी।
डिप्टी सीएम ने जारी किया बयान
दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के अनुसार छठ पूजा दिल्ली के लोगों के लिए एक महत्वपूर्ण त्योहार है। जिसे देखते हुए दिल्ली सरकार ने छठ पूजा के लिए 10 नवंबर, 2021 को सार्वजनिक अवकाश घोषित करने का निर्णय लिया है। जिसके चलते इस दिन दिल्ली सरकार के सभी कार्यालयों में छुट्टी घोषित की गई है।
कोरोना गाइडलाइंस का पालन करने की बात
इसी के साथ छठ पूजा के समय लोगों को कोरोना गाइडलाइंस का भी पूरी तरह से पालन करना होगा। सोमवार से छठ पूजा की शुरुआत हो रही है। छठ पर्व 8 नवंबर को नहाय-खाय से शुरू होगा। इसके अगले दिन 9 नवंबर को खरना और 10 नवंबर को डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। इसके बाद 11 नवंबर की सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देकर छठ पूजा का समापन हो जाएगा।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us