Advertisment

IPL 2021 DC vs MI: आज मुंबई इंडियंस से भिड़ेंगे दिल्ली कैपिटल्स, पिछली बार फाइनल में मिली हार का बदला लेने उतरेगी टीम

author-image
Shreya Bhatia
IPL 2021 DC vs MI: आज मुंबई इंडियंस से भिड़ेंगे दिल्ली कैपिटल्स, पिछली बार फाइनल में मिली हार का बदला लेने उतरेगी टीम

मुंबई। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का 13वां मैच डिफेंडिंग चैम्पियन मुंबई इंडियंस (MI) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच आज चेन्नई के चेपक स्टेडियम में खेला जाएगा। पिछले सीजन में दोनों टीम के बीच 4 मैच खेले गए थे। हर बार मुंबई ने दिल्ली को शिकस्त दी थी। पिछला फाइनल भी दोनों के बीच खेला गया था, जिसमें मुंबई 5 विकेट से जीती थी। दिल्ली तब पहली बार फाइनल खेली थी। ऐसे में वह मुंबई से उस हार का बदला लेने उतरेगी। चैम्पियन मुंबई इंडियंस और पिछले सत्र की उप विजेता दिल्ली कैपिटल्स की टीमें यहां इंडियन प्रीमियर लीग मुकाबले में एक दूसरे के आमने सामने होंगी तो उनकी कोशिश एक दूसरे को पछाड़ने की होगी।

Advertisment

पॉइंट टेबल में दिल्ली दूसरे और मुंबई तीसरे नंबर पर

मुंबई इंडियंस की मजबूत टीम को अगर लगातार तीसरी जीत हासिल करनी है तो उसे दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अपने मध्यक्रम की दिक्कतों को दूर करना होगा। दिल्ली की टीम वानखेडे स्टेडियम में पंजाब किंग्स को छह विकेट से हराने के बाद इस मैच में खेलेगी जबकि मुंबई ने छोटे लक्ष्यों का बचाव करते हुए लगातार जीत दर्ज की है। लेकिन दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ ऐसा नहीं होने वाला है, उसे इस मुकाबले में हर विभाग में सर्वश्रेष्ठ करना होगा।

Advertisment

पिच रिपोर्ट
चेन्नई की पिच हमेशा ही स्पिनर्स की मददगार रही है। हालांकि पिछला मुकाबला यहां हाई स्कोरिंग रहा था। RCB ने यहां KKR के खिलाफ 205 रन का टारगेट सेट किया था। इसमें ग्लेन मैक्सवेल ने 78 और एबी डिविलियर्स ने 76 रन की पारी खेली थी। इसके जवाब में KKR टीम 166 रन पर सिमट गई थी। चेन्नई की पिच पर बाद में बल्लेबाजी करना मुश्किल होता है। यहां इस सीजन में अब तक 6 मैच हुए, जिसमें 5 बार पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ही जीती है।

टीमें इस प्रकार हैं।

दिल्ली कैपिटल्स : ऋषभ पंत (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, शिखर धवन, पृथ्वी सॉव, शिमरोन हेटमायर, मार्कस स्टोइनिस, क्रिस वोक्स, आर अश्विन, अमित मिश्रा, ललित यादव, प्रवीण दुबे, कैगिसो रबाडा, एनरचि नोर्जिया, इशांत शर्मा, अवेश खान, स्टीव स्मिथ, उमेश यादव, रिपल पटेल, विष्णु विनोद, लुकमान मेरिवाला, एम सिद्धार्थ, टॉम करेन, सैम बिलिंग्स और अनिरूद्ध जोशी।

मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा (कप्तान), सूर्यकुमार यादव, अनमोलप्रीत सिंह, क्रिस लिन, सौरभ तिवारी, धवल कुलकर्णी, जसप्रीत बुमराह, राहुल चाहर, ट्रेंट बोल्ट, मोहसिन खान, हार्दिक पंड्या, जयंत यादव, कीरोन पोलार्ड, कृणाल पंड्या, अनुकुल रॉय, इशान किशन, क्विंटन डिकॉक, आदित्य तारे, एडम मिल्ने, नाथन कूल्टर नाइल, पीयूष चावला, जेम्स नीशाम, युद्धवीर चरक, मार्को जेनसन और अर्जुन तेंदुलकर।

Advertisment
Advertisment
चैनल से जुड़ें