Delhi Cabinet: दिल्ली कैबिनेट में विभागों का बंटवारा, जानें किसे मिला कौन-सा विभाग? 5 मंत्रियों पर आपराधिक मामले

Delhi Cabinet: दिल्ली की नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गुरुवार को ऐतिहासिक रामलीला मैदान में शपथ ली। उनके साथ छह अन्य मंत्रियों ने भी पद और गोपनीयता की शपथ ली।

delhi cabinet portfolio

Delhi Cabinet: दिल्ली की नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गुरुवार को ऐतिहासिक रामलीला मैदान में शपथ ली। उनके साथ छह अन्य मंत्रियों ने भी पद और गोपनीयता की शपथ ली। शपथ ग्रहण के कुछ घंटों बाद ही मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कैबिनेट मंत्रियों के विभागों का बंटवारा कर दिया।  

मुख्यमंत्री ने संभाले अहम विभाग  

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने वित्त, राजस्व, जीएडी और महिला एवं बाल विकास जैसे अहम विभाग अपने पास रखे हैं। यह विभाग राज्य के प्रशासनिक और आर्थिक ढांचे को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

प्रवेश वर्मा बने डिप्टी सीएम  

प्रवेश वर्मा को उपमुख्यमंत्री (डिप्टी सीएम) का पद दिया गया है। उन्हें पीडब्ल्यूडी (लोक निर्माण विभाग), विधायी मामले, सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण, जल और गुरुद्वारा चुनाव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रवेश वर्मा ने नई दिल्ली सीट पर पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को हराया था।  

दिल्ली कैबिनेट में विभागों का बंटवारा

  1. रेखा गुप्ता (मुख्यमंत्री) - वित्त, राजस्व, जीएडी, सेवाएं, महिला एवं बाल विकास, लैंड एंड बिल्डिंग, पब्लिक रिलेशन, विजिलेंस और प्रशासनिक सुधार विभाग
  2. प्रवेश वर्मा - पीडब्ल्यूडी, विधायी मामले, सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण, जल, गुरुद्वारा चुनाव (डिप्टी सीएम)
  3. आशीष सूद - गृह, ऊर्जा, शहरी विकास, शिक्षा, उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा और प्रशिक्षण
  4. मनजिंदर सिंह सिरसा - उद्योग, खाद्य आपूर्ति, वन एवं पर्यावरण, योजना विभाग
  5. रविंद्र कुमार इंद्राज - समाज कल्याण, SC/ST वेलफेयर, कॉरपोरेशन, इलेक्शंस
  6. कपिल मिश्रा - लॉ एंड जस्टिस, श्रम एवं रोजगार, विकास, कला एवं संस्कृति, भाषा और पर्यटन
  7. पंकज कुमार सिंह - स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, परिवहन, सूचना तकनीक

कैबिनेट की विशेषताएं

सबसे अमीर मंत्री: मनजिंदर सिंह सिरसा, जिनकी कुल संपत्ति 248.85 करोड़ रुपये है।  

सबसे युवा मंत्री: 44 वर्षीय कपिल मिश्रा, जिन्होंने एमए सोशल वर्क की डिग्री हासिल की है।  

सबसे पढ़े-लिखे: मंत्री प्रवेश वर्मा (एमबीए) और कपिल मिश्रा (एमए)।  

कैबिनेट की औसत संपत्ति: 56.03 करोड़ रुपये

आपराधिक मामले 

रेखा गुप्ता की कैबिनेट में पांच मंत्रियों पर आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें मनजिंदर सिंह सिरसा पर पांच, कपिल मिश्रा पर तीन, और प्रवेश वर्मा, आशीष सूद तथा पंकज कुमार सिंह पर एक-एक मामला चल रहा है। हालांकि, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और रविंद्र इंद्रराज सिंह पर कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं है।  

ये भी पढ़ें:  Delhi CM Rekha Gupta: शपथ ग्रहण के पहले दिल्ली सीएम का बड़ा ऐलान, महिलाओं के खाते में इस दिन से आने लगेंगे 2500 रुपए

दिल्ली कैबिनेट की शैक्षणिक योग्यता 

दिल्ली की नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने एलएलबी की पढ़ाई की है, जबकि प्रवेश वर्मा ने एमबीए किया है। बात करें अन्य मंत्रियों की तो कपिल मिश्रा ने एमए सोशल वर्क में डिग्री हासिल की है, और पंकज कुमार सिंह एक डेंटिस्ट हैं, जिन्होंने बीडीएस की पढ़ाई की है। मनजिंदर सिंह सिरसा ने 12वीं तक की पढ़ाई की है, जबकि आशीष सूद ने बीए और रविंद्र इंद्रराज सिंह ने बीकॉम की डिग्री प्राप्त की है।

दिल्ली की नई सरकार ने अपना कार्यभार संभाल लिया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में यह कैबिनेट राज्य के विकास और जनकल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। हालांकि, कैबिनेट में मंत्रियों पर आपराधिक मामले होने के कारण यह सरकार विपक्ष के निशाने पर भी है। 

ये भी पढ़ें:  Delhi CM Oath Ceremony: दिल्ली की नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने ली शपथ, प्रवेश वर्मा को बनाया मंत्री

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article