Advertisment

Delhi Budget 2025: दिल्ली वालों का स्वास्थ्य का डबल कवर, अब आयुष्मान योजना में मिलेगा दस लाख का बीमा

Delhi Budget 2025: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार (25 मार्च 2025) को विधानसभा में एक लाख करोड़ का बजट पेश किया। इस बजट में स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, यमुना सफाई और अन्य कल्याणकारी योजनाओं के लिए बड़ी घोषणाएं की गईं।

author-image
Kushagra valuskar
Delhi Budget 2025: दिल्ली वालों का स्वास्थ्य का डबल कवर, अब आयुष्मान योजना में मिलेगा दस लाख का बीमा

दिल्ली मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता।

हाइलाइट्स
  • दिल्ली में एक लाख करोड़ का बजट।
  • महिला समृद्धि योजना के लिए 5100 करोड़ का प्रावधान।
  • आयुष्मान योजना के तहत 10 लाख का मुफ्त इलाज मिलेगा।
Advertisment

Delhi Budget 2025: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार (25 मार्च 2025) को विधानसभा में एक लाख करोड़ का बजट पेश किया। इस बजट में स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, यमुना सफाई और अन्य कल्याणकारी योजनाओं के लिए बड़ी घोषणाएं की गईं।

आयुष्मान योजना में बड़ा बदलाव: अब 10 लाख का स्वास्थ्य बीमा

जन आरोग्य योजना के तहत अब लाभार्थियों को 10 लाख का स्वास्थ्य बीमा मिलेगा। पहले केंद्र सरकार द्वारा 5 लाख का बीमा दिया जाता था, लेकिन अब दिल्ली सरकार अतिरिक्त ₹5 लाख का कवर जोड़ेगी। इस योजना के लिए 2,144 करोड़ का बजट आवंटित किया गया है।

मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने अपने प्रचार के लिए योजना को दिल्ली में लागू नहीं होने दिया, जिससे लोगों को लाभ नहीं मिल पाया।

Advertisment

महिला समृद्धि योजना: महिलाओं को मिलेगा 2,500 रुपए प्रतिमाह

महिला समृद्धि योजना के तहत दिल्ली की महिलाओं को हर महीने 2,500 रुपए की आर्थिक सहायता दी जाएगी। इस योजना के लिए 5,100 करोड़ का बजट रखा गया है।

यमुना और सीवेज सफाई के लिए 9,000 करोड़

यमुना नदी और सीवेज सिस्टम की सफाई के लिए 9,000 करोड़ का प्रावधान किया गया है। इससे नदी के प्रदूषण को कम करने और जल संरक्षण को बढ़ावा देने का लक्ष्य है।

मातृत्व वंदन योजना: गर्भवती महिलाओं को 21 हजार की सहायता

मातृत्व वंदन परियोजना के तहत गर्भवती महिलाओं को एकमुश्त 21 हजार रुपये की सहायता राशि दी जाएगी। इसके लिए 210 करोड़ का बजट निर्धारित किया गया है।

Advertisment

महिला सुरक्षा के लिए 50,000 नए CCTV कैमरे

दिल्ली में महिला सुरक्षा को मजबूत करने के लिए 50,000 अतिरिक्त CCTV कैमरे लगाए जाएंगे।

आयुष्मान भारत योजना के लिए आवेदन कैसे करें?

यदि आप प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना (PMJAY) के तहत आयुष्मान कार्ड बनवाना चाहते हैं, तो निम्नलिखित तरीकों से आवेदन कर सकते हैं:

  • अपने नजदीकी CSC सेंटर पर जाएं।
  • आधार कार्ड, राशन कार्ड और अन्य जरूरी दस्तावेज जमा करें।
  • अधिकारी आपकी पात्रता की जांच करेंगे और आयुष्मान कार्ड जारी कर देंगे।
Advertisment

ऑनलाइन आवेदन (आधिकारिक वेबसाइट)

  • https://pmjay.gov.in पर जाएं।
  • "Am I Eligible?" के विकल्प पर क्लिक करें।
  • मोबाइल नंबर और OTP के माध्यम से लॉगिन करें।
  • आवश्यक दस्तावेज अपलोड करके आवेदन पूरा करें।
  • स्वीकृति मिलने पर आयुष्मान कार्ड डाउनलोड करें।

अस्पताल या हेल्थ कैंप के माध्यम से आवेदन

  • सरकारी अस्पतालों या हेल्थ कैंप में पंजीकरण कराएं।
  • दस्तावेज जमा करके आयुष्मान कार्ड प्राप्त करें।
  • आवश्यक दस्तावेज
    आधार कार्ड
  • राशन कार्ड
  • परिवार पहचान पत्र
  • मोबाइल नंबर
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र

यह भी पढ़ें-

Delhi Budget 2025: महिला समृद्धि योजना से लेकर आयुष्मान योजना तक, CM रेखा गुप्ता ने दिल्लीवालों को दीं कई सौगातें

Delhi Mahila Samriddhi Yojana Delhi Budget 2025 Rekha Gupta Ayushman Yojana Yamuna Cleanup Project Maternity Vandan Scheme Delhi PMJAY Application Process
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें