Delhi BJP CM Face: कौन होगा दिल्ली का मुख्यमंत्री, बीजेपी किसको देगी कुर्सी, रेस में सबसे आगे ये चेहरे

Delhi BJP CM Face: दिल्ली में 27 साल बाद बीजेपी ने जीत हासिल की है। अब सबके मन में एक ही सवाल है कि दिल्ली का मुख्यमंत्री कौन होगा।

Delhi BJP CM Face pravesh verma assembly election 2024

Delhi BJP CM Face: दिल्ली विधानसभा चुनाव में बीजेपी को स्पष्ट बहुमत मिल चुका है। भारतीय जनता पार्टी ने देश की राजधानी में 27 साल बाद वापसी की है। अब सबको बीजेपी के फैसले का इंतजार है कि वो किसे मुख्यमंत्री बनाती है। फिलहाल रेस में प्रवेश वर्मा, रमेश बिधूड़ी और दुष्यंत गौतम का नाम प्रमुखता से चल रहा है। बांसुरी स्वराज भी रेस में हैं।

प्रवेश वर्मा

pravesh

प्रवेश वर्मा का नाम इसलिए चर्चा में है क्योंकि इन्होंने आपके नेता अरविंद केजरीवाल को हराया है। अरविंद केजरीवाल आम आदमी पार्टी के मुख्य चेहरे हैं और जानकारों के अनुसार उन्हें हराना सीएम पद के लिए अपनी दावेदारी पेश करने जैसा है। इसके अलावा, प्रवेश वर्मा जाट समुदाय से हैं, जिससे भारतीय जनता पार्टी को दिल्ली और हरियाणा के जाट वोटरों को आकर्षित करने में मदद मिलेगी।

प्रवेश वर्मा के बयानों से भी ये स्पष्ट होता है। उन्होंने कहा था कि दिल्ली के जाट नेता, भाई-बहन भाजपा के साथ हैं। दिल्ली का विकास केवल BJP ही कर सकती है। जाट रिजर्वेशन के लिए राज्य सरकार को कानून पास करके केंद्र को भेजना होता है, जो उन्होंने कभी नहीं किया। अरविंद केजरीवाल लगातार झूठ बोलते रहे हैं।

रमेश बिधूड़ी

ramesh bidhuri

सीएम की कुर्सी की रेस में एक और नाम है, रमेश बिधूड़ी। भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें कालकाजी सीट से उम्मीदवार बनाया था। हालांकि, उन्हें दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी के हाथों हार का सामना करना पड़ा, लेकिन गुर्जर समुदाय से होने के कारण उन्हें कुछ लाभ मिल सकता है। रमेश बिधूड़ी अपने समुदाय में एक महत्वपूर्ण स्थान रखते हैं। उनके बयान पार्टी के लिए मुश्किलें पैदा कर सकते हैं, फिर भी पार्टी उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करती। दिल्ली चुनाव प्रचार के दौरान उनके बयानों ने काफी सुर्खियां बटोरीं।

दुष्यंत गौतम

dushyant gautam delhi cm face

दिल्ली के करोल बाग से भाजपा के उम्मीदवार दुष्यंत कुमार गौतम को हार का सामना करना पड़ा है, फिर भी उन्हें सीएम फेस माना जा रहा है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि भाजपा दुष्यंत गौतम के जरिए सभी को चौंका सकती है। SC वोटर्स को आकर्षित करने और बिहार के आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी दी जा सकती है। विशेषज्ञों का कहना है कि भाजपा दिल्ली से बिहार में भी अपनी पकड़ मजबूत कर सकती है। इसके अलावा, भाजपा में एससी सीएम नहीं होने के कारण, यह एक संकेत भी हो सकता है।

विजेंदर गुप्ता

vijender gupta

वरिष्ठ भाजपा नेता विजेंदर गुप्ता को मुख्यमंत्री पद के लिए एक प्रमुख उम्मीदवार माना जा रहा है। वह दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रह चुके हैं और अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी के खिलाफ खुलकर अपनी राय रखते हैं। जब BJP को दहाई का आंकड़ा भी नहीं मिला था, तब भी उन्होंने अपनी सीट पर जीत हासिल की थी। इस बार रोहिणी से वे 37 हजार से ज्यादा वोटों से जीते हैं।

ये खबर भी पढ़ें: दिल्ली इलेक्शन 2025 के नतीजे आने के बाद सचिवालय में हलचल: सचिवालय से कोई भी फाइल बिना अनुमति ले जाने पर रोक

बांसुरी स्वराज

bansuri swaraj

पूर्व विदेश मंत्री और दिल्ली की पूर्व सीएम सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी स्वराज दिल्ली की सीएम बन सकती हैं। नई दिल्ली से पहली बार सांसद बनी बांसुरी ने BJP में जल्दी ही अपनी पहचान बनाई है। वे नई दिल्ली सीट से सांसद हैं। बांसुरी की हाई प्रोफाइल राजनीतिक शुरुआत के कारण उन्हें सीएम पद की जिम्मेदारी मिल सकती है।

कौन है प्रवेश वर्मा? अरविंद केजरीवाल को हराकर जीती नई दिल्ली विधानसभा सीट, जानिए उनके बारे में

Parvesh Verma Profile: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में भाजपा के नेता प्रवेश वर्मा ने नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र में पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल को हराकर एक बड़ी जीत दर्ज की। यह चुनाव काफी कड़ा था, जहां हर राउंड की गिनती के साथ अग्रणी और पिछड़ने वाले उम्मीदवारों के आंकड़े बदलते रहे। अंत में, प्रवेश वर्मा ने केजरीवाल को पछाड़ दिया। इस सीट पर कांग्रेस के संदीप दीक्षित भी मैदान में थे। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article