Delhi Badli Election Results 2025 Live: बादली सीट पर बीजेपी का परचम, 15 हजार वोटों से हारी AAP

Badli Assembly Election Results 2025 Live: दिल्ली के बादली विधानसभा क्षेत्र में 2025 के चुनावी मैदान में आम आदमी पार्टी (AAP), भारतीय जनता पार्टी (BJP) और कांग्रेस के बीच जोरदार मुकाबला है। यह सीट दिल्ली के आउटर रिंग रोड पर स्थित है और उत्तर पश्चिमी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आती है। इस सीट पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र यादव बादली सीट से आगे हैं

Badli Assembly Election Results 2025

Badli Assembly Election Results 2025

Delhi Badli Assembly Election Results 2025 Live: दिल्ली की जनता ने अपना फैसला सुना दिया है और अगले पांच सालों के लिए सत्ता की चाबी भाजपा के हाथों में सौंप दी है। बादली सीट पर भी भाजपा ने जीत का परचम लहराया है। दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों में से एक बादली (Badli Assembly Constituency) उत्तर-पश्चिमी दिल्ली संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत आती है। पिछले दो बार से यह सीट आम आदमी पार्टी के खाते में जा रही थी। अजेश यादव यहां पिछले 10 सालों से विधायक रहे थे। इस बार भी पार्टी ने अजेश यादव पर भरोसा जताया था, लेकिन वह इस बार जीत हासिल नहीं कर पाए।

बादली विधानसभा चुनाव परिणाम का ताजा अपडेट
  • भाजपा के दीपक चौधरी 10461 वोटों से आगे
  • भाजपा के दीपक चौधरी AAP के अजेश यादव से 1627 मतों से आगे हैं।
  • चुनाव आयोग की ओर से सुबह 10 बजे तक के ताजा अपडेट के अनुसार, बादली सीट से भाजपा के दीपक चौधरी आगे चल रहे हैं।
  • बादली सीट से कांग्रेस के देवेंद्र यादव पीछे
  • बादली सीट से कांग्रेस आगे चल रही है।
  • ईवीएम के जरिए मतगणना शुरू हो गई है।
  • बादली सीट से देवेंद्र यादव रुझानों में आगे चल रहे हैं।
  • वोटों की गिनती शुरू हो गई है और कुछ ही देर में रुझान आने शुरू हो जाएंगे।
  • बादली सीट पर कुछ ही देर में वोटों की गिनती शुरू होने वाली है।

चुनावी माहौल

बादली सीट पर AAP की हैट्रिक बनाने की उम्मीद है, लेकिन BJP और कांग्रेस भी मजबूत मुकाबला कर रही हैं। 2020 के चुनाव में AAP ने बड़े अंतर से जीत हासिल की थी, लेकिन इस बार BJP और कांग्रेस ने अपनी रणनीति में बदलाव किया है।

बादली विधानसभा क्षेत्र का महत्व

बादली विधानसभा क्षेत्र में बादली और समयपुर शहरी क्षेत्र के साथ-साथ भलस्वा, लिबासपुर और सिरसपुर ग्रामीण क्षेत्र शामिल हैं। यहां के मौजूदा विधायक AAP के अजेश यादव हैं, जिन्होंने 2020 के चुनाव में BJP के विजय कुमार को हराया था।

2025 चुनाव के प्रमुख उम्मीदवार

  • आम आदमी पार्टी (AAP): अजेश यादव (मौजूदा विधायक)
  • भारतीय जनता पार्टी (BJP): दीपक चौधरी
  • कांग्रेस: देवेंद्र यादव

2020 चुनाव का परिणाम

2020 के विधानसभा चुनाव में AAP के अजेश यादव ने 69,427 वोट हासिल कर BJP के विजय कुमार को 29,094 वोटों के बड़े अंतर से हराया था। विजय कुमार को 40,333 वोट मिले थे, जबकि कांग्रेस के देवेंद्र यादव 27,483 वोट लेकर तीसरे स्थान पर रहे थे।

2025 चुनाव में क्या होगा?

इस बार AAP ने अजेश यादव को दोबारा उम्मीदवार बनाया है, जो दो बार पार्षद भी रह चुके हैं। BJP ने पिछले उम्मीदवार विजय कुमार का टिकट काटकर दीपक चौधरी को मौका दिया है। वहीं, कांग्रेस ने देवेंद्र यादव को फिर से चुनावी मैदान में उतारा है।

आगे क्या होगा?

बादली सीट पर 2025 के चुनावी नतीजे दिल्ली की राजनीति में बड़ा बदलाव ला सकते हैं। क्या AAP अपनी हैट्रिक बनाएगी या कांग्रेस और BJP इस सीट पर अपना परचम फहराएंगी, यह देखना दिलचस्प होगा।

यह भी पढ़ें- Delhi Patparganj Election Result 2025 Live: अवध ओझा पटपड़गंज सीट से पीछे, पहले राउंड में रविंदर नेगी 5596 वोटों से आगे

यह भी पढ़ें- New Delhi Election Results 2025 Live: अरविंद केजरीवाल पहली बार 200 वोट से निकले आगे, BJP से मिल रही कड़ी टक्कर

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article