AAP Manifesto: दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी का घोषणा पत्र जारी, महिलाओं से केजरीवाल के बढ़े वादे

Delhi Assembly Election 2025 Arvind Kejriwal AAP Manifesto Update; आम आदमी पार्टी ने आज दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए अपना घोषणापत्र जारी कर दिया है। आप प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दोपहर 12 बजे घोषणापत्र

AAP Manifesto

AAP Manifesto

Aam Aadmi Ghoshna Patra: आम आदमी पार्टी ने आज दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए अपना घोषणापत्र जारी कर दिया है। आप प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दोपहर 12 बजे घोषणापत्र (Manifesto) जारी किया। अरविंद केजरीवाल ने अपने संबोधन में कहा कि केजरीवाल पक्की गारंटी देते हैं।

भाजपा की घोषणाएं जुमला होती हैं। केजरीवाल ने 15 गारंटी दी हैं। इसे 'केजरीवाल की गारंटी' कहा गया है। पहली गारंटी रोजगार की है। दूसरी गारंटी महिला सम्मान योजना है। महिलाओं को हर महीने 2100 रुपये दिए जाएंगे। दिल्ली में 5 फरवरी को मतदान होना है। चुनाव परिणाम 8 फरवरी को घोषित किये जायेंगे।

AAP की बढ़ी घोषणाएं

  • 18 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को 2100 रुपये प्रति माह देने का वादा।
  • आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में पढ़ने वाले सभी छात्रों के लिए मुफ्त बस यात्रा की घोषणा की है।
  • अरविंद केजरीवाल ने अगले 5 वर्षों में दिल्ली के सभी सीवरों की मरम्मत का वादा किया।
  • केजरीवाल ने 20 हजार लीटर मुफ्त पानी देने का भी वादा किया है।
  • अरविंद केजरीवाल ने बुजुर्गों के लिए संजीवनी योजना लाने का वादा किया है।
  • केजरीवाल ने वादा किया है कि अगर दिल्ली में उनकी सरकार बनती है तो 60 साल से ऊपर के सभी लोगों को संजीवनी योजना के तहत मुफ्त इलाज मुहैया कराया जाएगा।
  • दिल्ली के ऑटो चालकों के लिए 10 लाख रुपये के बीमा की घोषणा की गई है।
  • आप ने ऑटो चालकों को उनकी बेटी की शादी के लिए 1 लाख रुपये और वर्दी के लिए प्रति वर्ष 5000 रुपये देने का वादा किया।
  • केजरीवाल ने मंदिर के पुजारियों और गुरुद्वारा ग्रंथियों को 18,000 रुपये प्रति माह मानदेय देने का भी वादा किया है।
  • आम आदमी पार्टी ने भीमराव अंबेडकर सम्मान के तहत विदेश में पढ़ने वाले दलित छात्रों का सारा खर्च वहन करने की घोषणा की है।

Delhi Elections 2025: केंद्र सरकार से केजरीवाल की 7 मांगे, बोले-‘टैक्स टेररिज्म का शिकार है मध्यम वर्ग’

Arvind Kejriwal Middle Class

दिल्ली विधानसभा चुनाव के मद्देनजर, आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल विभिन्न वर्गों को साधने का प्रयास कर रहे हैं। बुधवार को उन्होंने मिडिल क्लास परिवारों की आवश्यकताओं पर चर्चा की और केंद्र सरकार से उनकी भलाई के लिए 7 प्रमुख मांगें कीं। केजरीवाल ने कहा कि मिडिल क्लास एक घर, बच्चों की अच्छी शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाएं चाहता है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article