Advertisment

दिल्ली: ब्रिटेन से लौटे 40 लोग अब तक कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए

author-image
Bhasha
देश में रविवार तक कुल 2,24,301 लाभार्थियों को कोविड-19 का टीका लगाया गया: सरकार

नयी दिल्ली, दो जनवरी (भाषा) ब्रिटेन से हाल ही में दिल्ली लौटे 40 लोग अब तक कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। वहीं, शहर में शनिवार को संक्रमण के 494 नए मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।

Advertisment

अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली में शनिवार को इस घातक वायरस के कारण 14 मरीजों की मौत हो गई।

स्वास्थ्य विभाग ने दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन के हवाले से एक बयान में कहा, ''बिस्तरों की उपलब्धता कम करने के बाद भी 10,500-11000 बिस्तर अभी खाली हैं। वर्तमान में केवल 2,000 बिस्तरों पर मरीज हैं।''

जैन ने कहा कि जहां तक ब्रिटेन में सामने आए वायरस के नए स्वरूप का सवाल है तो अब तक वहां से लौटे 40 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है और सभी को एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Advertisment

भाषा शफीक देवेंद्र

देवेंद्र

Advertisment
चैनल से जुड़ें