Advertisment

Corona Curfew: शिवराज की कैबिनेट बैठक में अनलॉक का फैसला, क्राइसिस मैनेजमेंट बनाएगा प्लान...

Corona Curfew: शिवराज की कैबिनेट बैठक में अनलॉक का फैसला, क्राइसिस मैनेजमेंट बनाएगा प्लान...Decision to unlock in Shivraj's cabinet meeting, Crisis management will make plan ...

author-image
Bansal News
Corona Curfew: शिवराज की कैबिनेट बैठक में अनलॉक का फैसला, क्राइसिस मैनेजमेंट बनाएगा प्लान...

भोपाल। प्रदेश में कोरोना की रफ्तार अब धीमी पड़ती दिख रही है। रोजाना आने वाले कोरोना के नए मामलों में भी गिरावट देखने को मिली है। इसी को देखते हुए सरकार अब कोरोना कर्फ्यू को हटाने पर विचार कर रही है। 1 जून से प्रदेश कोरोना कर्फ्यू से मुक्त हो जाएगा। मंगलवार को सीएम शिवराज सिंह की कैबिनेट बैठक में भी अस पर सहमति बनी है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इसकी प्रक्रिया तय करने के लिए मंगलवार को कैबिनेट सब कमेटी बनने की घोषणा की। मंत्रियों को क्षेत्रों का प्रभार सौंपा गया है।

Advertisment

मंत्री करेंगो क्षेत्र का दौरा
इसके लिए मंत्री क्षेत्र का दौरा कर कोरोना का जायजा लेंगे और क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटी से भी सुझाव लेंगे। इसके बाद अनलॉक की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि मुख्यमंत्री ने कैबिनेट की बैठक शुरू होने से पहले अनलॉक को लेकर मंत्रियों को निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही प्रभारी मंत्री अपने-अपने जिलों का दौरा करेंगे।

इसके बाद कोरोना के हालातों का जायजा कर कोरोना क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटी के साथ चर्चा करेंगे। मिश्रा ने बताया कि पहले ही जिन जिलों में कोरोना के मामले कम हो गए हैं, उन जिलों में कोरोना कर्फ्यू में ढील दी गई है। अगर यहां कोरोना के मामले स्थिर रहते हैं तो जल्द ही प्रदेशभर में अनलॉक की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। बता दें कि प्रदेश के सबसे कम संक्रमण वाले जिलों 6 जिले झाबुआ, गुना, आलीराजपुर, खंडवा, बुरहानपुर, भिंड और गुना में कोरोना कर्फ्यू में छूट दी गई है।

शादियों को मिल सकती है अनुमति...
वहीं 1 जून से प्रदेश में शादियों की अनुमति मिल सकती है। हालांकि लोगों को कोरोना के नियमों का पालन करना होगा। सीमित संख्या के साथ शादी समारोह आयोजित किए जा सकते हैं। प्रदेश में 1 जून से शुरू हो रहे कोरोना कर्फ्यू के अनलॉक को धीरे-धीरे लागू किया जाएगा। पहले चरण में सीमित लोगों को ही अनुमति मिलेगी।

Advertisment

पहले चरण में न तो कोचिंग क्लास खुलेंगी और न ही शॉपिंग मॉल। सिनेमाघर, रेस्टोरेंट और वह स्थान जहां भीड़ होने की आशंका ज्यादा रहती है, वह भी बंद ही रहेंगे। वहीं धीरे-धीरे कोरोना की रफ्तार को देखते हुए कोरोना कर्फ्यू के अनलॉक का फैसला लिया जाएगा। इसको लेकर प्रशासनिक अधिकारी और मंत्री बैठकें कर रहे हैं।

Advertisment
चैनल से जुड़ें