Grah Gochar 2023: साल के अंत में ये बड़े ग्रह मचाएंगे उत्पाद, मचेगी बड़ी उठापटक

दिसंबर में ज्योतिषाचार्य पंडित अनिल पांडे के अनुसार सूर्य , बुध, शुक्र सहित कई ग्रह बदलने वाले हैं। जो बड़ी उठापटक मचाएंगे।

Grah Gochar 2023: साल के अंत में ये बड़े ग्रह मचाएंगे उत्पाद, मचेगी बड़ी उठापटक

Dec Grah Gochar 2023: हर दिन बदलती ग्रहों की चाल सभी जातकों पर असर डालती है। ऐसे में साल के आखिरी महीने यानि दिसंबर में इन ग्रहों का राशि परिवर्तन हर किसी पर प्रभाव छोड़ेगा। ज्योतिषाचार्य के अनुसार दिसंबर में सूर्य (Surya Gochar) , बुध(Budh Gochar), शुक्र (Shukra Gochar) सहित कई ग्रहों का गोचर होने वाला है। जो सभी जातकों पर असर डालेगा। तो चलिए जानते हैं कि दिसंबर में कौन-कौन से ग्रह राशि परिवर्तन करने वाले हैं, जो बड़ी उठापटक मचाएंगे।

दिसंबर में ग्रहों का राशि परिवर्तन

बुध वक्री

महीने का पहला गोचर बुध के रूप में होगा। जहां 14 दिसंबर को बुध वक्री हो जाएंगे। वर्तमान में बुध धनु राशि में विराजमान हैं। ज्योतिषाचार्य पंडित अनिल पांडे के अनुसार 13 दिसंबर की रात 1:50 मिनट पर यानि 14 दिसंबर को बुध धनु राशि में ही वक्री होंगे। इसके बाद 14 दिन तक इसी स्थिति में रहने के बाद 28 दिसंबर को इसी राशि में वक्री हो जाएंगे।

इसके बाद दो जनवरी को 7:37 रात को एक बार फिर अपनी चाल बदलेंगे। जो वृश्चिक राशि में ही मार्गी चलेंगे।

सूर्य गोचर

दिसंबर में दूसरा गोचर सूर्य के रूप में होगा। जहां 16 दिसंबर की देररात रात यानि 17 दिसंबर की सुबह सूर्य वृश्चिक से धनु राशि में प्रवेश करेंगे। आपको बता दें सूर्य साल के 12 महीने में 12 राशियां बदलता है। वह जिस राशि में प्रवेश करता हैं वह संक्रांति कहलाती है। इसी तरह सूर्य का धनु राशि में परिर्वतन धनु संक्रांति कहलाएगा।

मंगल गोचर

लाल ग्रह प्रधान मंगल ग्रह 28 दिसंबर को राशि परिवर्तन करेंगे। अभी तक वृश्चिक राशि में चल रहे मंगल हिन्दु पंचांग के अनुसार 28 दिसंबर की रात 00:16 मिनट पर धनु राशि में प्रवेश कर जाएंगे। जो करीब 37 दिन तक इसी स्थिति में रहेंगे। इसके बाद मकर राशि में इनका गोचर होगा।

गुरू गोचर

देव गुरू वृहस्पति गुरूवार 31 दिसंबर की शाम 6:46 मिनट से मेष राशि में मार्गी हो जाएंगे। जो चार महीने बाद यानि 1 मई को एक बार फिर अपनी राशि बदलेंगे। जो इस दिन शाम को 5:30 पर वृष राशि में प्रवेश करेंगे।

शुक्र गोचर

सुख-समृद्धि के कारक शुक्र देव भी दिसंबर में राशि परिवर्तन करेंगे। वर्तमान में तुला राशि में चल रहे शुक्र 25 दिसंबर यानि क्रिसमस के दिन सुबह 9:01 मिनट पर वृश्चिक राशि में चले जाएंगे। इसके बाद 14 जनवरी को रात 10:15 मिनट पर धनु राशि में प्रवेश कर जाएंगे।

Dec Grah Gochar 2023, shukra gochar dec 2023, guru gochar dec 2023, surya gochar 2023, news in hindi, bansal news,  planetry change dec 2023, surya-budh-guru-shukra rashi parivartan

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article