एमपी में 26 लाख से ज्यादा किसानों का कर्ज हुआ माफ, कृषि मंत्री ने दिया लिखित जवाब

image source : https://twitter.com/officekamal
भोपाल। मध्य प्रदेश में 26 लाख से ज्यादा किसानों का कर्ज माफ हुआ है। ये दावा कृषि मंत्री ने लिखित जवाब में दिया है। पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह के सवाल का कृषि मंत्री कमल पटेल ने जवाब देते हुए कहा कि एमपी में 26 लाख से ज्यादा किसानों का कर्ज माफ हुआ है। कृषि मंत्री कमल पटेल ने जबाब देते हुए कहा कि किसानों का 11646 करोड़ से ज्यादा का कर्ज माफ हो चुका है। दो चरणों में किसान कर्जमाफी की गई है।
उपचुनाव में बड़ा मुद्दा बन सकता है किसान कर्जमाफी
दरअसल मध्य प्रदेश मेें उपचुनाव होने वाले है। किसान कर्ज माफी एक बड़ा मुद्दा है। इस लिए प्रदेश में कांग्रेस और भाजपा किसान कर्जमाफी को लेकर अलग अलग बयान दे रही है। कभी कांग्रेस किसानों का कर्जमाफी की बात करती है तो कभी भाजपा। हांलाकि विधानसभा में कृषि मंत्री कमल पटेल ने जबाब देते हुए कहा कि किसानों का 11646 करोड़ से ज्यादा का कर्ज माफ हो चुका है।