ठाणे में लापता युवक का शव मिला, पुलिस को हत्या का शक

देश में रविवार तक कुल 2,24,301 लाभार्थियों को कोविड-19 का टीका लगाया गया: सरकार

ठाणे, जनवरी 10 (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे जिले के कसारा घाट क्षेत्र में 23 साल के युवक का सड़ा गला शव बरामद किया गया है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

पुलिस ने रविवार को बताया कि मृतक की पहचान सतीश आघवे के तौर पर हुई है और वह दो दिन पहले कसारा शहर में स्थित अपने घर से लापता हो गया था।

पुलिस ने बताया कि शनिवार को एक अज्ञात व्यक्ति ने उसके परिवार को फोन कर उसके शव के मौके पर होने की जानकारी दी थी ।

कसारा थाने के निरीक्षक दत्तू भोये ने बताया कि परिवार के सदस्य पुलिस के संग मौके पर पहुंचे और शव की पहचान की। उन्होंने बताया कि शव पर चाकू घोंपे जाने के निशान हैं।

उन्होंने बताया कि पुलिस को शक है कि यह हत्या का मामला है।

अधिकारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और हत्या एवं सबूतों को नष्ट करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।

भाषा नोमान रंजन

रंजन

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article