kohefiza: कोहेफिजा में मिला महिला का शव, रेप के बाद हत्या की आशंका

संदिग्ध स्थिति में महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई है। मामला कोहेफिजा थाना क्षेत्र का है। कोहेफिजा के सेफिया ग्राउंड में आज सुबह एक महिला की लाश मिली। जिसके शरीर पर चोट के निशान थे। जिसकी वजह से हत्या से पहले रेप की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

kohefiza: कोहेफिजा में मिला महिला का शव, रेप के बाद हत्या की आशंका

भोपाल।  राजधानी में आज सुबह एक महिला का शव मिलने से हडकंप मच गया है। बताया जा रहा है कि भोपाल के कोहेफिजा थाना क्षेत्र में शव मिला है। जानकारी के अनुसार कोहेफिजा के सोफिया ग्राउंड में आज लोगों ने एक महिला का शव देखा। शव मिलने की सूचना ​लोगों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को ​कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हमीदिया अस्पताल भेजवा दिया है। वहीं पुलिस का कहना है कि महिला कौन है ​और कहा से आई । इसकी जानकारी की जा रही है। फिरहाल महिला की​ शिनाख्त नहीं हो सकी है।  कोहेफिजा थाना क्षेत्र मे जिस महिला की लाश मिली है जिसके शरीर पर चोट के निशान है, जिसकी वजह से हत्या से पहले रेप की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

 सेफिया ग्राउंड में मिला शव

आज यानी 30 जनवरी को कोहेफिजा थाना क्षेत्र सेफिया ग्राउंड मे अज्ञात महिला की लाश मिलने के बाद हड़कंप मच गया। जिसके बाद पुलिस ने सूचना मिलने पर महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।  

शरीर पर गंभीर चोट के निशान

महिला के नाक और सिर पर गंभीर चोट के निशान हैं। हत्या से पहले रेप की आशंका जताई जा रही है। 

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article