Jabalpur News: नदी में मिला 8 साल की बच्ची का शव, आक्रोशित भीड़ ने जलाई शराब की दुकान

Jabalpur News: बच्ची का शव शराब की दुकान के पास तालाब में उतराता मिला। शक है कि किसी ने नशे में बच्ची के साथ रेप किया और फिर उसे मार डाला।

Jabalpur News: नदी में मिला 8 साल की बच्ची का शव, आक्रोशित भीड़ ने जलाई शराब की दुकान

Jabalpur News: जबलपुर में एक 8 साल की बच्ची का शव मिलने के बाद आक्रोशित भीड़ ने शराब दुकान में आग लगा दी।  बता दें कि बच्ची का शव ठेके के करीब ही तालाब में उतराता मिला। लोगों को शक है कि किसी ने शराबी के नशे में बच्ची के साथ रेप किया और उसे मार डाला।

घटना मंगलवार देर रात पनागर थाना इलाके के जलगांव की है यहां लोगों ने शराब दुकान में तोड़फोड़ भी की है, पुलिस ने पहुंचकर आग को बुझाया और भीड़ को तितर-बितर किया।

   क्या है पूरा मामला 

बताया जा रहा है कि बच्ची टॉयलेट के लिए मंगलवार शाम 6 बजे घर से बाहर निकली थी, काफी देर तक नहीं लौटी तो परिवार ने तलाश शुरू की। रात 11 बजे उसका शव तालाब में उतराता मिला।

 पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए लेकर गई। इसके बाद लोग इकट‌्ठे होकर शराब ठेके की तरफ बढ़े। भीड़ को आता देख कर्मचारी जान बचाकर भाग गए।

   पुलिस की जांच जारी

पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट से साफ हो पाएगा कि बच्ची की मौत की वजह क्या है।

टीआई बोले- पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार है

पनागर थाने के प्रभारी अजय बहादुर सिंह का कहना है कि शराब दुकान का कितना माल जला है? इसकी जानकारी आबकारी विभाग से ली जाएगी।

दुकान में आग लगाने वालों की जानकारी भी जुटाई जा रही है। रेप के बाद बच्ची के मर्डर की आशंका पर थाना प्रभारी का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार है।

   भीड़ ने आग लगाने से पहले शराब दुकान में तोड़फोड़ भी की।

भीड़ ने आग लगाने से पहले शराब दुकान में तोड़फोड़ भी की।

लोग बोले- चौराहे पर शराबियों की भीड़ रहती है

लोगों का कहना है कि जब से गांव में शराब दुकान (Jabalpur News) खुली है, तब से चौराहे पर शराबियों की भीड़ लगी रहती है। पंचायत पास में ही है

अब यहां महिलाएं अपने काम से आ नहीं सकतीं। गांव की बच्चियों को भी स्कूल जाने के लिए इसी शराब दुकान के सामने से गुजरना पड़ता है।

यह भी पढ़ें...

Jabalpur News: गैंगरेप पीड़िता से फीस वसूली का मामला: सील बंद लिफाफे में जवाब हुआ पेश, 27 को अगली सुनवाई

भोपाल में जहांनुमा पैलेस के मालिक ने किया सुसाइड, नवाब खानदान से हैं ताल्लुक; पत्नी की बिगड़ी तबीयत

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article