7 Indian Soldiers died in Arunachal:हिमस्खलन में फंसे सेना के सात जवानों के शव मिले

अरुणाचल प्रदेश के कामेंग क्षेत्र में हिमस्खलन की चपेट में आने के बाद पिछले दो दिन से लापता सेना के सात जवानों के शव मंगलवार को मिले। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

7 Indian Soldiers died in Arunachal:हिमस्खलन में फंसे सेना के सात जवानों के शव मिले

नई दिल्ली। अरुणाचल प्रदेश के कामेंग क्षेत्र में हिमस्खलन की चपेट में आने के बाद पिछले दो दिन से लापता सेना के सात जवानों के शव मंगलवार को मिले। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

 चलाया गया था रेस्क्यू ऑपरेशन

कामेंग सेक्टर में ऊंचाई पर स्थित इलाके में रविवार को हिमस्खलन के बाद लापता कर्मियों को ढूंढने के लिए सेना ने तलाश एवं बचाव अभियान शुरू किया था।  एक अधिकारी ने कहा, '' हिमस्खलन वाले स्थान से सभी सात कर्मियों के शव बरामद हुए हैं। दुर्भाग्यवश, अभियान में जुटे प्रत्येक व्यक्ति के सर्वश्रेष्ठ प्रयासों के बावजूद, सभी सात लोगों की मृत्यु होने की पुष्टि हुई है।'' उन्होंने कहा, ''आगे की औपचारिकताएं पूरी करने के लिए सैन्यकर्मियों के शव घटनास्थल से नजदीकी सैन्य अस्पताल ले जाए जा रहे हैं।''

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article