Advertisment

Corona Pendemic: लकड़ियों की कमी के चलते नदी में बहा रहे लाशें, गंगा में तैरते दिखे 40-45 शव

Corona Pendemic: लकड़ियों की कमी के चलते नदी में बहा रहे लाशें, गंगा में तैरते दिखे 40-45 शव, Dead bodies in the river due to lack of wood 40 to 45 bodies seen floating in the Ganga during Corona Pendemic

author-image
Shreya Bhatia
Corona Pendemic: लकड़ियों की कमी के चलते नदी में बहा रहे लाशें, गंगा में तैरते दिखे 40-45 शव

बिहार। कोरोना महामारी के कारण जान गंवा रहे लोगों को श्मशान और कब्रगाहों में जगह नहीं मिल रही है। अंतिम संस्कार के लिए भी मृतकों के परिजनों को घंटों लाइन में टोकन लेकर अपनी बारी का इंतजार करना पड़ रहा है। इस भयावह मंजर के बीच कोरोना की मार झेल रहे बिहार से दिल दहला देने वाली तस्वीर सामने आई है।

Advertisment

नदी में करीब 40 लाशें देखी गई

बिहार के बक्सर में सोमवार को गंगा नदी में करीब 40 लाशें देखी गई हैं। लोगों का कहना है कि ये लाशें कोरोना मरीजों की हो सकती हैं, जो नदी में बहा दी गई हैं। कोरोना मरीजों की लाश नदी में बहने से लोगों में बीमारी फैल जाने का डर देखा जा रहा है। स्थानीय लोगोंने नदी में बहती लाशों को देखकर स्थानीय प्रशासन को भी सूचना दी। प्रशासन का कहना है कि यूपी की ओर से लाशें बहकर आई हैं। क्योंकि ये इलाका पूर्वी उत्तर प्रदेश से लगा हुआ है।

घाटों पर दिन-रात जल रहीं चिताएं
चरित्रवन और चौसा श्मशान घाट पर दिन-रात चिताएं जल रही हैं। कब्रिस्तानों में भी भीड़ लगी रहती है। पहले जहां चौसा श्मशान घाट पर प्रतिदिन दो से पांच चिताएं जलती थीं, वहीं अब 40 से 50 चिताएं जलाई जा रही हैं। बक्सर में यह आंकड़ा औसतन 90 हैं।

लोगों में मचा हड़कंप
शहर के लोगों के बीच इन लाशों के मिलने के बाद हड़कंप की स्थिति बनी हुई है।  उन्हें आशंका है कि इन लाशों और दूषित हुए नदी के पानी की वजह से संक्रमण न फैले. गांव के नरेंद्र कुमार कहते हैं कि लोगों को संक्रमण का डर है। हमें इन लाशों को दफनाना होगा। उन्होंने कहा कि एक अधिकारी आए थे, उन्होंने कहा कि इन लाशों को साफ कर दो, पांच सौ रुपये दिए जाएंगे।

Advertisment
Advertisment
चैनल से जुड़ें