DDLJ: सिनेमाघरों में फिर से रिलीज होगी सुपरस्टार शाहरुख खान की हिट फिल्म ! शेयर की ये तस्वीर

DDLJ: सिनेमाघरों में फिर से रिलीज होगी सुपरस्टार शाहरुख खान की हिट फिल्म ! शेयर की ये तस्वीर

मुंबई। DDLJ बॉलीवुड स्टूडियो यश राज फिल्म्स ने मंगलवार को कहा कि सुपरस्टार शाहरुख खान की हिट फिल्म ‘‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ को उनके 57वें जन्मदिन पर देशभर के सिनेमाघरों में फिर से रिलीज किया जाएगा।

सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीर

प्रोडक्शन हाउस ने इंस्टाग्राम पर यह खबर साझा करते हुए बताया कि प्रेम कहानी वाली इस फिल्म को बुधवार से पीवीआर, आईएनओएक्स और सिनेपोलिक्स पर दिखाया जाएगा। उसने यह खबर साझा करते हुए लिखा, ‘‘पलट...डीडीएलजे बड़े पर्दे पर वापसी कर रही है। देशभर के थिएटरों में दो नवंबर 2022 को राज तथा सिमरन के मशहूर सफर का अनुभव लीजिए।’’ ‘डीडीएलजे’ के नाम से मशहूर इस फिल्म से 1995 में फिल्म निर्माता यश चोपड़ा के बेटे आदित्य चोपड़ा ने निर्देशन के क्षेत्र में पदार्पण किया था। इस फिल्म में मुख्य किरदार में शाहरुख खान और काजोल थे।

[video width="660" height="360" mp4="https://bansalnews.com/wp-content/uploads/2022/11/qLuxXkOKTzqXIdkJ.mp4"][/video]

57वां जन्मदिन मनाएंगे शाहरूख 

इसके साथ ही अमरीश पुरी, फरीदा जलाल, अनुपम खेर, सतीश शाह और हिमानी शिवपुरी ने भी अहम भूमिकाएं निभायी थीं। शाहरुख बुधवार को अपना 57वां जन्मदिन मनाएंगे। वह अब यश राज फिल्म्स की ‘‘पठान’’ में दिखाई देंगे। इसमें उनके साथ दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी हैं। यह फिल्म 25 जनवरी 2023 को रिलीज होगी।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article