DC-W vs MI-W WPL 2025 Final: लगातार तीसरे फाइनल में दिल्ली का टूटा दिल, दूसरी बार WPL चैंपियन बनी मुंबई इंडियंस

DC-W vs MI-W WPL Final 2025 Hindi: विमेंस प्रीमियर लीग के फाइनल मुकाबले में में हरमनप्रीत कौर की टीम मुंबई इंडियंस ने एक बार फिर मेग लैनिंग की दिल्ली कैपिटल्स को हराकर चैंपियन बन गई है।

WPL Final Mumbai Indians Champion

WPL Final Mumbai Indians Champion

DC-W vs MI-W WPL Final 2025 Hindiविमेंस प्रीमियर लीग का फाइनल मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया। महिलाओं के इस टूर्नामेंट में हरमनप्रीत कौर की टीम मुंबई इंडियंस ने एक बार फिर मेग लैनिंग की दिल्ली कैपिटल्स को हराकर चैंपियन बन गई है।

बता दें, इससे पहले टूर्नामेंट (DC-W vs MI-W WPL 2025 Final) के पहले सीजन के फाइनल में भी इन्हीं दोनोंं टीमों के बीच भिड़ंत हुई थी और मुंबई ने बाजी मार ली थी। शनिवार को खेले गए इस खिताबी मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 149 रन बनाए, जिसके जवाब में दिल्ली कैपिटल्स की टीम 141 रन ही बना सकी और 8 रन से हार गई।

मैच में मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स के सामने 150 रन का लक्ष्य रखा। मुंबई की ओर से कप्तान हरमनप्रीत कौर ने सर्वाधिक 66 रन की पारी खेली। हरमन के अलावा नैट सीवर ब्रंट ने 28 गेंद में 30 रन की पारी खेली। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 89 रन की साझेदारी की और एक चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा करने में मदद की। हालांकि, दिल्ली कैपिटल्स यह मैच 8 रनों से हार गई और 141/9 का स्कोर ही बना सकी।

दिल्ली कैपिटल्स को तीसरी बार मिली फाइनल में हार

दिल्ली कैपिटल्स की टीम के लिए यह फाइनल एक बार फिर निराशा भरा रहा। इससे पहले भी टीम मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ फाइनल मुकाबला हार चुकी थी। इस बार भी दिल्ली की टीम जीत की दहलीज पर पहुंचकर खिताब से चूक गई।

मुंबई इंडियंस की पारी: हरमनप्रीत ने संभाली जिम्मेदारी

मुंबई इंडियंस की शुरुआत खराब रही और टीम ने 5 ओवर के अंदर ही अपने दोनों सलामी बल्लेबाजों के विकेट गंवा दिए। यस्तिका भाटिया 8 रन और हीली मैथ्यूज 3 रन बनाकर आउट हो गईं। इसके बाद कप्तान हरमनप्रीत कौर और नैटली ब्रंट ने तीसरे विकेट के लिए 89 रनों की अहम साझेदारी की।

हरमनप्रीत कौर ने 44 गेंदों में 66 रनों की शानदार पारी खेली और मुंबई की पारी को मजबूत किया। नैटली ब्रंट ने 28 गेंदों में 30 रन बनाए, जबकि अमेलिया कर सिर्फ 2 रन बनाकर आउट हो गईं। साजना बिना खाता खोले पवेलियन लौटीं, जिससे मुंबई की टीम कुछ रन कम बना सकी।

दिल्ली की पारी: लक्ष्य के करीब पहुंचकर हारी टीम

दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत भी बेहद खराब रही। टीम ने 15 के स्कोर पर ही कप्तान मेग लैनिंग (13) का विकेट गंवा दिया। शेफाली वर्मा सिर्फ 4 रन ही बना सकीं, जबकि जोनासन (13) और सदरलैंड (2) भी फ्लॉप रहीं। जेमिमा रोड्रिग्स ने 30 रन की तेज पारी खेली, लेकिन टीम को जीत दिलाने में नाकाम रहीं। 

मारिजान काप (40 रन, 26 गेंद) ने मैच जिताने की कोशिश की, लेकिन मुंबई की गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी कर दिल्ली को रोक दिया। आखिरी ओवर में दिल्ली को जीत के लिए 14 रन चाहिए थे, लेकिन टीम सिर्फ 5 रन ही बना सकी।

मुंबई की गेंदबाजी: ब्रंट और कर ने किया शानदार प्रदर्शन

मुंबई इंडियंस की गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया और दिल्ली कैपिटल्स को लक्ष्य तक नहीं पहुंचने दिया। नैटली ब्रंट ने 3 विकेट लिए और दिल्ली की बल्लेबाजी को झकझोर दिया। अमेलिया कर ने 2 विकेट चटकाए, जिससे दिल्ली की टीम संघर्ष करती दिखी।

मुंबई इंडियंस की दूसरी बार खिताबी जीत

इस जीत के साथ ही मुंबई इंडियंस ने WPL का दूसरा खिताब अपने नाम कर लिया। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में टीम ने शानदार खेल दिखाया और एक बार फिर खुद को WPL की सबसे मजबूत टीम साबित किया।

मुंबई इंडियंस ने इस फाइनल में दमदार प्रदर्शन करते हुए दिल्ली कैपिटल्स को मात दी। दिल्ली के लिए यह लगातार तीसरी फाइनल हार रही, जबकि मुंबई ने अपनी दूसरी जीत दर्ज की। कप्तान हरमनप्रीत कौर और नैटली ब्रंट ने मैच में शानदार योगदान दिया, जिससे मुंबई ने ट्रॉफी पर कब्जा किया।

ये भी पढ़ें:   MP के सागर में क्रिकेट का महाकुंभ: 610 टीमों ने लिया हिस्सा, फाइनल में आएंगे क्रिकेटर हरभजन सिंह

ये भी पढ़ें:  DC vs MI WPL 2025 Final: कौन जीतेगा महिला प्रीमियर लीग का खिताब? जानें पिच रिपोर्ट, ड्रीम-11 टीम और मैच से जुड़े अपडेट्स

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article