दतिया में दर्दनाक हादसा: ट्रैक्ट्रर-ट्रॉली पलटने से 5 लोगों की मौत, 19 घायल, मृतकों में 3 लड़की और 2 महिलाएं

Datia Accident News: दतिया में दर्दनाक हादसा: ट्रैक्ट्रर-ट्रॉली पलटने से 5 लोगों की मौत, 19 घायल, मृतकों में 3 लड़की, 2 महिलाएं

दतिया में दर्दनाक हादसा: ट्रैक्ट्रर-ट्रॉली पलटने से 5 लोगों की मौत, 19 घायल, मृतकों में 3 लड़की और 2 महिलाएं

हाइलाइट्स

  • दतिया में दर्दनाक हादसा
  • ट्रैक्ट्रर-ट्रॉली पलटने से 5 लोगों की मौत
  • 19 घायल, मृतकों में 3 लड़की और 2 महिलाएं

Datia AccidentNews: मध्यप्रदेश के दतिया से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है, जहां शुक्रवार सुबह 4 बजे ट्रैक्ट्रर-ट्रॉली पलटने से 5 लोगो की मौत हो गई। वहीं 19 लोग घायल हुए है।

आपको बता दें कि ट्रॉली में 40 लोग सवार थे। मृतकों में 3 लड़की, 2 महिलाएं हैं। 3 मृतक एक ही परिवार के हैं। हादसा दुरसड़ा थाना क्षेत्र के गांव जोरा मैथाना पाली के पास हुआ है।

https://twitter.com/BansalNewsMPCG/status/1801453987482202171

ट्रॉली में 40 लोग सवार थे

जानकारी के मुताबिक, ट्रॉली में सवार 40 लोग दीसवार गांव से रतनगढ़ माता मंदिर पर जवारे चढ़ाने जा रहे थे। गांव से 7 ट्रैक्टर एकसाथ निकले थे, जिनमें से एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पुलिया में जा गिर और पलट गया।

बता दें कि घायलों में महिला और बच्चे भी शामिल हैं। सभी को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हादसे में एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत

हादसे की सूचना मिलने के बाद SP वीरेंद्र मिश्रा जिला अस्पताल पहुंचे। घायलों से मिलकर हादसे के बारे में जाना। दर्दनाक हादसे में दीसवार निवासी नवल किशोर की पत्नी और 2 बेटियों की मौत हुई है।

Datia-Accident-News

अस्पताल का भर गया  पूरा वार्ड

हादसे में घायलों की संख्या इतनी ज्यादा थी कि अस्तपाल का पूरा वार्ड भर गया। वहीं दतिया SP और पुलिस अफसरों ने अस्पताल पहुंचकर घायलों से घटना की जानकारी ली।

हादसे में इनकी मौत हुई

- सोनम पिता चंदन अहिरवार उम्र 11 साल

- क्रांति पिता नवल किशोर उम्र 17 साल

- सीमा पति नवल किशोर उम्र 30 साल

- कामनी पिता नवल किशोर उम्र 19 साल

- विनीता पिता पूरन पाल उम्र 30 साल

इन्हें कया ग्वालियर रेफर

- रोशनी पिता रमेश अहिरवार उम्र 17 साल

- ड्राइवर मुलायम दांगी पति घनश्याम उम्र 50 साल

Datia-Accident-News

ये हुए घायल

- तेजा पति लक्ष्मण उम्र 55 साल

- पाणकुंवर पति बृजभान उम्र 40 साल

- पंकु पति लालाराम अहिरवार उम्र 70 साल

- कल्लू दांगी पिता जगत सिंह उम्र 22 साल

- पुष्पा पति रामचरण पाल उम्र 60 साल

- सुशीला पति हरिराम प्रजापति उम्र 40 साल

- उषा पति महेश बड़ाई उम्र 40 साल

- पुष्पेंद्र पिता नाथूराम दांगी उम्र 30 साल

- रामकू पति बंसी केवट उम्र 50 साल

- कृष्णकांत पिता भागवत प्रजापति उम्र 13 साल

- दीक्षा पिता रामप्रसाद पाल उम्र 17 साल

- धनवती पति शियाशरण उम्र 50 साल

- धनवंती केवट पति लखन उम्र 40 साल

- रामकली पति रामस्वरूप अहिरवार उम्र 50 साल

- वीरवती पाल पकि प्रागिलाल उम्र 50 साल

- चेतराम पाल उम्र उम्र 80 साल

- रानी अहिरवार पति चंदन उम्र 32 साल

SDOP ने कहा- ड्रायवर को नींद आ गई होगी

भांडेर SDOP कर्णिक श्रीवास्तव के मुताबिक, घायलों से शुरुआती पूछताछ में ट्रैक्टर-ट्रॉली के अनियंत्रित होकर पलटने की ही बात सामने आई है।

ऐसा बताया जा रहा है कि शायद ड्राइवर को नींद आ गई थी, जिसकी वजह से ट्रक्टर अनियंत्रित हो पलट गया। हादसे में 3 बच्चियां और दो महिलाओं की मौत हुई है।

वहीं एक व्यक्ति को उसके परिजन झांसी लेकर गए हैं।

ये खबर भी पढ़ें: Agniveer Yojana: अग्निवीर योजना में बड़े बदलाव कर सकती है मोदी सरकार, जानें भर्ती से लेकर छुट्टी तक क्या-क्या बदलेगा

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article