दतिया में फायरिंग: आपसी विवाद में गोली लगने से महिला की मौके पर मौत, एक युवती घायल, आरोपी फरार

Datia News: दतिया में दो पक्षों में फायरिंग, आपसी विवाद में गोली लगने से महिला की मौत, एक युवती घायल, आरोपी सरपंच फरार

Lateri-Accident-News

हाइलाइट्स

  • दतिया में आपसी विवाद में फायरिंग
  • गोली लगने से एक महिला की मौत
  • फायरिंग करने वाला आरोपी सरपंच फरार

Datia News: मध्यप्रदेश के दतिया जिले से गोलीबारी की घटना सामने आई है, जहां दो पक्षों में आपसी विवाद के चलते फायरिंग कर दी गई। गोली लगने से एक महिला की मौत हो गई। वहीं एक युवती घायल हो गई। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि गोली सरपंच ने चलाई है। मामला जिले के वनवास गांव का है।

https://twitter.com/BansalNewsMPCG/status/1807298700311474196

आपसी विवाद में की गोलीबारी

मामला (Datia News) 29 जून शनिवार की रात का है। मिली जानकारी के मुताबिक 28 जून शुक्रवार की शाम को गांव के ही रहने वाले रतिराम यादव और सरपंच अरविंद यादव के भाई रविंद्र यादव का शराब पीने को लेकर आपस में विवाद हो गया। विवाद काफी बढ़ने पर ग्रामीणों ने मामला शांत कराया।

गोली लगने से महिला की मौके पर मौत, युवती घायल

मामला शांत होने के बाद शनिवार रात को सरपंच अरविंद अपने साथियों के साथ रतिराम के घर पहुंच गया और मारपीट शुरू कर दी। सरपंच ने मारपीट के बीच फायरिंग भी की।

Datia-News<br />

फायरिंग में गोली सीधे जाकर रतिराम की बहू अहिल्या के सीने में जाकर लगी। गोली लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद एक गोली उसकी भतीजी को लगने से घायल हो गई। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी सरपंच वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गया।

पुलिस ने किया मामला दर्ज

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जल्द ही सभी को गिरफ्तार किया जाएगा। बता दें कि टीम ने सरपंच अरविंद्र यादव समेत रविन्द्र यादव,  संदीप यादव, शिवसिंह यादव, प्रदीप यादव, कमलेश यादव, महेंद्र यादव, अशोक यादव, शंकर यादव, विवेक यादव, दीपक यादव, पंकज यादव, गोविंद यादव पर मामला दर्ज किया है। ये सभी आरोपी एक ही परिवार के हैं।

ये खबर भी पढ़ें: Indore Market Price: चांदी की चमक बढ़ी,सोना हुआ स्थिर, दालों के दामों में भी आई तेजी; जानें बाजार भाव

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article