Aadhaar Card Update: अब भी फ्री में अपडेट हो सकेगा आधार कार्ड, UIDAI ने इतने समय के लिए बढ़ाई डेट

Aadhaar Card Update: फ्री में आधार कार्ड अपडेट कराने की डेट 3 महीने के लिए बढ़ा दी गई है। आधार को 14 सितंबर तक फ्री में अपडेट करा सकते हैं।

Aadhaar Card Update: अब भी फ्री में अपडेट हो सकेगा आधार कार्ड, UIDAI ने इतने समय के लिए बढ़ाई डेट

Aadhaar Card Update: अगर आप अब भी फ्री में आधार कार्ड अपडेट कराने के बारे में सोच रहे हैं, तो अभी भी देर नहीं हुई है। दरअसल, यूनिक आईडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) ने फ्री में आधार अपडेट करने की डेडलाइन को एक फिर बढ़ा दिया है।

3 महीने बढ़ी तारीख

बता दें कि फ्री में आधार कार्ड अपडेट कराने की डेट 3 महीने के लिए बढ़ा दी गई है। अब आप अपने आधार को 14 सितंबर तक फ्री में अपडेट करा सकेंगे और इसके लिए कोई चार्ज नहीं देना होगा। इसके बाद आधार अपडेट करने के लिए चार्ज देना होगा।

14 जून थी डेडलाइन

आपको बता दें कि पहले फ्री में आधार अपडेट करने की आखिरी तारीख आज, 14 जून थी, जिसे अब तीन महीने के लिए बढ़ाकर 14 सितंबर, 2024 कर दिया गया है। पहले भी इसकी आखिरी तारीख बढ़ाई गई है।

इसे लेकर भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) की आधिकारिक वेबसाइट पर जानकारी दी गई है।

वहीं, UIDAI ने 6 सितंबर 2023 में एक सर्कुलर जारी किया था। ये पहल खास तौर पर उन लोगों के लिए शुरू की गई, जिन्हें 10 साल पहले आधार कार्ड मिला था और उन्होंने अभी तक एक बार भी अपडेट नहीं कराया है।

सबसे पहले UIDAI की आधिकारिक साइट myaadhaar.uidai.gov.in/ पर जाएं।
यहां लॉगिन करने के लिए आपको अपना 12 अंकों का आधार नंबर डालना होगा। इसके बाद कैप्चा कोड डालकर सेंड OTP पर क्लिक करें।

घर बैठे अपडेट करें आधार

सबसे पहले UIDAI की आधिकारिक साइट myaadhaar.uidai.gov.in/ पर जाना होगा।

अब आपको लॉगिन का ऑप्शन मिलेगा, उस पर क्लिक करें।

लॉगिन करने के लिए आपको अपना 12 अंकों का आधार नंबर डालें।

अब कैप्चा कोड डालकर सेंड OTP पर क्लिक करें।

इसके बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा, उसे डालकर लॉगिन करें।

अब आधार अपडेट ऑप्शन पर जाकर प्रोसीड टू आधार अपडेट के ऑप्शन पर क्लिक करें।

इसके बाद एड्रेस पर सिलेक्ट करके प्रोसीड टू आधार अपडेट के ऑप्शन पर जाएं।

अब आपका मौजूदा एड्रेस दिखाई देगा।

इसके बाद आप जो एड्रेस अपडेट करना चाहते हैं उसका ऑप्शन आएगा।

अब आप अपने डॉक्यूमेंट्स सबमिट करें।

नीचे दिए दोनों चेक बॉक्स पर क्लिक करके नेस्ट पर क्लिक करें।

इसके बाद पेमेंट कर दें।

पेमेंट पूरा होते ही आपको एक रसीद मिलेगी।

इसके बाद करीब 30 दिन में आपका आधार अपडेट हो जाएगा।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article