Danushka Gunathilaka: रेप केस में गिरफ्तार श्रीलंकाई क्रिकेटर को राहत नहीं, कोर्ट का जमानत से इनकार

Danushka Gunathilaka: रेप केस में गिरफ्तार श्रीलंकाई क्रिकेटर को राहत नहीं, कोर्ट का जमानत से इनकार

Danushka Gunathilaka: टी-20 विश्व कप 2022 के दौरान रेप केस में गिरफ्तार श्रीलंकाई क्रिकेटर दानुष्का गुणातिलका की मुसिबत बढ़ती नजर आ रही है। दरअसल, ऑस्ट्रेलिया की एक अदालत ने श्रीलंकाई क्रिकेटर को जमानत देने से इंकार कर दिया है। गौरतलब है कि दानुष्का गुणातिलका पर टी20 वर्ल्ड कप 2022 के दौरान एक महिला के साथ बलात्कार करने का आरोप लगा था जिस वजह से उन्हें वहां की स्थानीय पुलिस ने बीते दिन ही गिरफ्तार किया था।

जमानत देने से इनकार

दरअसल, ‘सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड’ के मुताबिक, गुणातिलका के वकील आनंद अमरनाथ ने सुनवाई के दौरान जमानत की अर्जी दी थी, लेकिन मजिस्ट्रेट रॉबर्ट विलियम्स ने जमानत देने से इनकार कर दिया। रिपोर्ट में ये बताया गया कि दानुष्का गुणातिलका ने सिडनी की एक स्थानीय अदालत के सरी हिल्स विभाग में वर्चुअली सुनवाई में भाग लिया। इस दौरान उनके हाथ में हथकड़ी पहनाई गई थी। सुनवाई के दौरान उन्होंने सफेद रंग की टीशर्ट और नीली जींस पहन रखी थी।

रविवार को हुए थे गिरफ्तार

बता दें कि 31 साल के श्रीलंकाई क्रिकेटर दानुष्का गुणातिलका को रविवार को तड़के गिरफ्तार किया गया था। दो नवंबर को एक महिला के कथित यौन उत्पीड़न के मामले की जांच के बाद यह कार्रवाई की गई। वहीं श्रीलंका की टीम शनिवार को टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होने के बाद गुणातिलका के बिना स्वदेश रवाना हो गई थी

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article